लाइव न्यूज़ :

फिल्म ‘अतरंगी रे’ पर लगा लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप, ट्विटर पर ट्रेंड कर इसे ‘बॉयकॉट किए जाने की मांग

By आजाद खान | Updated: December 29, 2021 11:27 IST

लोगों का आरोप है कि इस फिल्म में कई ऐसे सीन हैं जो कहीं न कहीं हिंदुओं के भावनाओं को ठेस पहुंचाती है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘अतरंगी रे’ फिल्म पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लग रहा है। फिल्म के किरदारों पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। ट्विटर पर ‘बॉयकॉट अतरंगी पर ट्वीट कर इसे ट्रेंड करा रहे हैं।

मनोरंजन: फिल्म ‘अतरंगी रे’ के रिलिज होने के कुछ दिन बाद ही उसे लेकर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल सारा अली खान, धनुष और अक्षय कुमार स्टार्र इस फिल्म पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लग रहा है। ट्विटर पर ट्रेंड के ‘बॉयकॉट अतरंगी से लोग जुड़ रहे हैं और अपनी राय दे रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि इस फिल्म में कुछ ऐसे सीन दिखाए गए हैं जो हिंदुओं के भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। आपको बात दें कि यह फिल्म 24 दिसम्बर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को हाल ही में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी रिलीज किया गया है। इस फिल्म को आनंद एल राय ने निर्देशन किया था। 

क्या है पूरा मामला

बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार एक मुस्लिम शख्स सज्जाद अली खान के रोल में काम किया है तो वहीं सारा अली खान एक हिन्दू लड़की रिंकू रघुवंशी के रोल में दिखी हैं। फिल्म में सारा अली खान को रिंकू की मां के रुप में भी दिखाया गया है जो अक्षय कुमार व सज्जाद अली खान से प्यार करती हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे प्रेम से लव जिहाद को बढ़ावा मिलता है। ट्विटर पर ट्रेंड करता ‘बॉयकॉट अतरंगी के जरिए लोगों को यह कहना है कि ऐसी फिल्मों से हमेशा हिंदू धर्म को निशाना बनाया जाता है। वहीं दर्शकों का एक तबका है जिसे यह फिल्म बहुत पसंद आई और वे इसे दूसरों को भी देखने की सलाह दे रहे हैं। 

लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन

इस फिल्म का बहिष्कार करते हुए लोगों ने अपने अलग-अलग रिएक्शन भी दिए हैं। इस पर एक यूजर ने कहा कि बॉलीवुड बहुत पहले से हिंदू धर्म को निशाना बनाता रहा है। उसका यह भी कहना था कि लोगों के कुछ नहीं बोलने के कारण बॉलीवुड वाले उन्हें कमजोर समझते हैं और वे हमेशा ऐसा ही फिल्म बनाते हैं। वहीं एक और यूजर ने अक्षय कुमार के रोल पर भी सवाल उठाया और कहा कि वे खुद एक हिन्दू और राष्ट्रवादी अभिनेता हैं, ऐसे में उनके द्वारा की गई यह रोल सराहना के लायक नहीं है।  

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारधनुषसारा अली खानअक्षय कुमारट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!