लाइव न्यूज़ :

न्यूली वेड सोनाक्षी और जहीर ने किया फैमिली डिनर, एक्ट्रेस ने ली क्यूट सेल्फी; देखें

By अंजली चौहान | Updated: June 27, 2024 10:58 IST

Sonakshi-Zaheer: नवविवाहित सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपनी शादी के बाद शहर में एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए। यह जोड़ा 26 जून की रात को अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ डिनर के लिए निकला।

Open in App

Sonakshi-Zaheer:सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बाद अपनी नई जिंदगी शुरू कर चुके हैं। न्यूली वेड कपल फिलहाल फैमिली टाइम एंजॉय कर रहा है। हाल ही में यह जोड़ा मुंबई में डिनर डेट पर गया। इस दौरान उनके दोस्त और परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। इस दौरान सोनाक्षी ने पिंक कलर का आउटफिट पहना था। वहीं जहीर ने पैंट के साथ सफेद शर्ट पहनी थी। जैसे ही नवविवाहिता रेस्टोरेंट में दाखिल हुई, सोनाक्षी को अपने ससुर के पैर छूते हुए देखा जा सकता है। सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थीं। इस जोड़े की डिनर डेट की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल मुस्कुराते हुए फोटो के लिए पोज दे रहे हैं। एक के बाद एक कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। 

हालांकि, जब ​​से उनकी शादी की खबरें सोशल मीडिया पर तब से इस जोड़े को उनके अंतर-धार्मिक संबंधों को लेकर बुरी तरह ट्रोल किया जाने लगा। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कपल के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। वहीं, कई लोगों ने इनका सपोर्ट भी किया है। 

हालांकि,अपने खिलाफ हो रही बयानबाजी पर सोनाक्षी सिन्हा ने एक दिन पले ही अनोखे अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने एक कलाकार द्वारा उनकी तस्वीर को पोस्ट किए जाने पर कमेंट किया जिसमें उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब दिया। पोस्ट पर कैप्शन में लिखा था, "प्यार सार्वभौमिक धर्म है।" सोनाक्षी सिन्हा ने टिप्पणी की, "सबसे सच्चे शब्द!! यह बहुत प्यारा है! धन्यवाद।" उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट को फिर से शेयर किया।

बता दें कि 23 जून को सोनाक्षी और जहीर ने शादी की और इसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की। सोनाक्षी और जहीर के बारे में 2016 से डेटिंग की अफवाह है। उन्होंने 2022 की फिल्म डबल एक्सएल में स्क्रीन स्पेस साझा किया। वे पिछले साल म्यूजिक वीडियो जोड़ी ब्लॉकबस्टर में भी नजर आए थे।  

टॅग्स :सोनाक्षी सिन्हाजहीर इकबालबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!