लाइव न्यूज़ :

विवादों के बीच जारी हुआ ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' का पहला पोस्टर, इस अंदाज में दिख रहे हैं एक्टर

By मेघना वर्मा | Updated: June 2, 2019 12:42 IST

सुपर 30 की बात करें तो कहानी है बिहार के कोचिंग संस्था चलाने वाले आनंद कुमार की। इस फिल्म में ऋतिक रोशन नजर आएगें। फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होगी। 

Open in App
ठळक मुद्देऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 की रिलीज डेट को लेकर कुछ दिनों पहले कंगना रनौत की बहन रंगोली से विवाद चल रहा था।रंगोली के ट्वीट के बाद बाद एक्टर ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदल दी।

ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 इन दिनों काफी चर्चा में है। पहले कंगना रनौत की बहन के ट्वीट्स उसके बाद डायरेक्टर विकास बहल पर मीटू के आरोपो को लेकर उनको राहत। इसी बीच रविवार को फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। जिसमें ऋतिक रोशन अलग ही अवतार में दिखाई दे रहे हैं। 

जारी इस नए पोस्टपर में ऋतिक रोशन बेहद हैंडसम लग रहे हैं। बारिश के बीच वो भीगते हुए दिख रहे हैं। वहीं पोस्टर में बच्चों का झुंड भी है जो खुशी से चीखता दिख रहा है। पोस्टर को ध्यान से देंखेंगे तो आपको लेफ्ट कॉर्नर और राइट कॉर्नर पर मैथ्स के इक्वेशन और डायग्राम्स दिखाई देंगे। जो फिल्म की कुछ कहानी को बयां करता है। 

तमाम विवादों से घिरी इस फिल्म की आधिकारिक तौर पर रिलीज डेट को भी जारी कर दिया गया है। पोस्टपर में बताया गया है कि ऋतिक रोशन की ये फिल्म आगामी 12 जुलाई को रिलीज होगी। ऋतिक रोशन ने इस पोस्ट को शेयर करेत हुए लिखा, हकदार बनो...उनका ये कैप्शन ही बेहद मोटिवेशनल है। फिल्म से भी लोग ऐसी ही उम्मीद कर रहे हैं। 

वहीं खास बात ये है कि फिल्म के क्रेटिड्स में बतौर डायरेक्टर विकास बहल का नाम लिखा गया है। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि विकास पर मीटू का मामला दर्ज किया गया था। जिससे उन्हें अब राहत मिल गई है। शिकायत के बाद उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया था। मगर अब उन्हें वापिस फिल्म का पूरा क्रेडिट दिया जाएगा। 

 

विकास बहल पर यौन उत्पीड़न का ममला दर्ज किया गया था। पिंकविला ने मुंबई मिरर के हवाले से बताया है कि रिलाइंस एंटरटेनमेंट ने विकास पर लगे सभी आरोपों पर एक फुल स्केल इंक्वाइरी की। इसके बाद इंटरनल इंक्वाइरी कमेटी ने इस बात का ऐलान किया कि वे अब डायरेक्टर को इस मामले से बरी किया है। 

महिला ने लगाया था छेड़-छाड़ का आरोप

विकास बहल पर साल 2015 में बनी फिल्म बॉम्बे वेलवेट के प्रमोशनल टूर के दौरान फिल्म के क्रू में शामिल एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। सुपर 30 की बात करें तो कहानी है बिहार के कोचिंग संस्था चलाने वाले आनंद कुमार की। इस फिल्म में ऋतिक रोशन नजर आएगें। फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होगी। 

 

टॅग्स :ऋतिक रोशनविकास बहल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआखिर क्यों मुकदमा दायर कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन?

बॉलीवुड चुस्कीKaho Naa Pyaar Hai: जब ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल, ‘कहो ना प्यार है’ के 25 साल पूरे होने पर बोले एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीHrithik Roshan: चौंक गया था जब मेरे पिता ने कहा 'कहो ना... प्यार है', मेरे साथ बना रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीऋतिक रौशन और सुजैन के तलाक पीछे ये थी वजह! सुजैन के भाई जायद ने किया खुलासा, जानें क्या कहा

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2024: शाहरुख खान ने हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में पहले नंबर पर किया कब्जा, अमिताभ बच्चन को भी छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?