लाइव न्यूज़ :

जोरू के गुलाम नहीं हैं रणबीर कपूर, मां नीतू ने कहा- उन्हें अपने प्यार को संतुलित करना आता है

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 22, 2022 14:55 IST

नीतू कपूर ने कहा कि मुझे लगता है कि सास-बहू के रिश्ते में पति की गलती है। क्योंकि आप अपनी मां से बहुर प्यार करते हैं लेकिन जब तुम जोरू का गुलाम बन जाते हो न फिर मां को प्रॉब्लम होती है। यदि आप अपनी मां और अपनी पत्नी के लिए अपने प्यार को संतुलित करते हैं तो यह हमेशा अच्छा होता है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतू कपूर ने खुलासा किया कि उन्हें रणबीर से वह एहसास नहीं हो रहा है क्योंकि वह बहुत बुद्धिमान व्यक्ति है और वह अपने प्यार को संतुलित करते हैं।वर्क फ्रंट की बात करें तो नीतू कपूर की अपकमिंग कॉमेडी-ड्रामा फिल्म जुग जुग जियो की रिलीज के लिए तैयार है।

मुंबई: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बाद से लगातार टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। इस स्टार कपल की शादी साल की सबसे बहुप्रतीक्षित शादियों में से एक थी। दोनों ने 14 अप्रैल को अपने बांद्रा स्थित घर में शादी रचाई। आलिया और रणबीर की शादी में केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही मौजूद थे। 

वहीं, हाल ही दिए एक इंटरव्यू के दौरान नीतू कपूर ने बताया कि उनका बेटा शादी के बाद अपनी मां और पत्नी आलिया भट्ट के बीच अपने रिश्ते को बैलेंस कर रहा है। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान नीतू ने रणबीर और आलिया की शादी पर खुशी जाहिर की। उन्होंने यह भी कहा कि आलिया के साथ उनका रिश्ता वैसा ही है जैसा कि अपनी सास के साथ था। 

नीतू ने कहा, "मुझे लगता है कि सास-बहू के रिश्ते में पति की गलती है। क्योंकि आप अपनी मां से बहुर प्यार करते हैं लेकिन जब तुम जोरू का गुलाम बन जाते हो न फिर मां को प्रॉब्लम होती है। यदि आप अपनी मां और अपनी पत्नी के लिए अपने प्यार को संतुलित करते हैं तो यह हमेशा अच्छा होता है। वह आपसे ज्यादा प्यार करेगी। जब आप अपनी पत्नी के बहुत ज्यादा हो जाते हैं, तभी मां को बुरा लगता है।"

उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें रणबीर से वह एहसास नहीं हो रहा है क्योंकि वह बहुत बुद्धिमान व्यक्ति है और वह अपने प्यार को संतुलित करते हैं। नीतू कपूर ने कहा कि रणबीर 'मॉम मॉम मॉम' ज्यादा नहीं करते हैं, वो उन्हें पांच दिनों में एक बार फोन करके उनके बारे में पूछते हैं और उनके लिए यह काफी है। दिग्गज अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया कि वह रणबीर और आलिया को वैवाहिक सलाह नहीं देती हैं।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो नीतू कपूर की अपकमिंग कॉमेडी-ड्रामा फिल्म जुग जुग जियो की रिलीज के लिए तैयार है। ये फिल्म 24 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म जुग जुग जियो में वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। उन्हें आखिरी बार 2013 की फिल्म बेशरम में देखा गया था, जिसमें उनके दिवंगत पति ऋषि कपूर और रणबीर कपूर भी थे।

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्टनीतू सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल