लाइव न्यूज़ :

तान्हाजी का ट्रेलर रिलीज होते ही फिल्म पर मचा बवाल, इस नेता ने दे डाली ये धमकी-जानिए पूरा मामला

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 21, 2019 08:56 IST

एनसीपी विधायक जितेन्द्र आव्हाड ने फिल्म के डायरेक्टर का जिक्र करते हुए एक मराठी ट्वीट किया है।इसमें फिल्म में तानाजी से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़खानी की बात कही गई है।

Open in App

अजय देवगन की 100वीं फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया है। ट्रेलर में अजय देवगन का दमदार रोल दिखाया गया है। ट्रेलर आते ही छा गया है। अब तक ट्रेलर को 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म के ट्रेलर की जहां एक ओर हर कोई तारीफ कर रहा है वहीं दूसरी तरफ इसको लेकर विवाद होना भी शुरू हो गया है। एनसीपी नेचा जितेन्द्र आव्हाड ने फिल्म के मेकर्स को धमकी दे डाली है।

तान्हाजी के ट्रेलर की सोशल मीडिया पर पर भी जमकर तारीफ हो रही है। ट्रेलर में सैफ काजोल और अजय तीनों के एक्टिंग की तारीफ की जा रही है। लेकिन एनसीपी नेता का कहना बै कि संभाजी ब्रिगेड ने छत्रपति शिवाजी महाराज की छवि को खराब करने की कोशिश की गई है।

एनसीपी विधायक जितेन्द्र आव्हाड ने फिल्म के डायरेक्टर का जिक्र करते हुए एक मराठी ट्वीट किया है।इसमें फिल्म में तानाजी से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़खानी की बात कही गई है।

जितेन्द्र ने लिखा है, 'ओम राउत, तुम्हारी फिल्म तानाजी का ट्रेलर देखा। उसमें तुमने कई ऐसे प्रसंग डाले हैं जो इतिहास में हैं ही नहीं। उनमें जल्द से जल्द बदलाव करें या फिर मुझे अपने तरीके से मामला देखना पड़ेगा। अगर इसे धमकी समझ रहे हो तो चलेगा।

इतना ही नहीं फिव्म साम्भाजी ब्रिगेड ने भी सवाल उठाए हैं। संस्था ने काजोल के कुछ डायलॉग पर सवाल खड़े किए हैं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म में शिवाजी महाराज की तरफ लकड़ी की छड़ी उछालने पर आपत्ति जताई है। आरोप लगाया है कि फिल्म में भगवा झंडे पर ओम का चिह्न दिखाकर जानबूझकर शिवाजी की धर्मनिरपेक्ष छवि को खत्म करने की कोशिश की गई है।

फिल्म में अजय देवगन तानाजी, काजोल सावित्रीबाई मालसुरे, सैफ अली खान उदयभान, शरद केलकर छत्रपति शिवाजी महाराज, ल्यूक कैनी औरंगजेब और पद्मावती राव जीजामाता का रोल निभा रहे हैं। फिल्म 10 जनवरी 2020 को पर्दे पर रिलीज हो रही है। 

टॅग्स :तानाजी: द अनसंग वॉरियरअजय देवगनकाजोलसैफ अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस