लाइव न्यूज़ :

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के नट्टू काका का कैंसर से हुआ निधन

By वैशाली कुमारी | Updated: October 3, 2021 21:34 IST

घनश्याम नायक 67 साल‌ के थे और काफी दिनों से गले के कैंसर से पीड़ित थे। वहीं पिछले साल उनका इसी बिमारी के चलते ऑपरेशन भी हुआ था लेकिन अफसोस वे कैंसर से उबर नहीं पाए। नट्टू काका का निधन  रविवार को मुम्बई के मालाड इलाके‌ में सूचक अस्पताल में शाम 5.30 बजे  हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देनट्टू काका लोकप्रिय किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक का आज निधन हो गया हैनिर्माता असित मोदी ने सोशल मीडिया के जरिये घनश्याम नायक के मौत की पुष्टि की

मशहूर टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नट्टू काका लोकप्रिय किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक का आज निधन हो गया है। बतादें कि घनश्याम नायक 67 साल‌ के थे और काफी दिनों से गले के कैंसर से पीड़ित थे। वहीं पिछले साल उनका इसी बिमारी के चलते ऑपरेशन भी हुआ था लेकिन अफसोस वे कैंसर से उबर नहीं पाए। नट्टू काका का निधन  रविवार को मुम्बई के मालाड इलाके‌ में सूचक अस्पताल में शाम 5.30 बजे  हुआ।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल में उनका किरदार काफी लोकप्रीय था। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्माता असित मोदी ने सोशल मीडिया के जरिये घनश्याम नायक के मौत की पुष्टि की। असित मोदी ने ट्विटर पर लिखा, 'हमारे प्यारे नट्‌टू काका हमारे साथ नहीं रहे। परम कृपालु परमेश्वर उन्हें अपने चरणो में स्थान दे और परम शांति दे, उनके परिवार को ये दुःख सहन करने की शक्ति दे। नट्टू काका हम आपको नहीं भूल सकते।'

मीडिया से इस मामले में एक इंटरव्यू के दौरान असित मोदी ने कहा, "घनश्याम जी हमारे मेरे साथ साल 2001 से जुड़े हुए थे। मेरा और उनका रिश्ता काफी गहरा था। उनका आशीर्वाद न सिर्फ मुझ पर बल्कि सीरियल की पूरी यूनिट पर हुआ करता था और हम‌ सब मिलकर हंसी-खुशी काम किया करते थे। वो बहुत ही प्यारे और नेक इंसान थे। हम सब उन्हें बहुत मिस करेंगे।"

 

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीब्रेकिंग न्यूजहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!