लाइव न्यूज़ :

Video: नाना पाटेकर ने प्रशंसक को मारा थप्पड़, बनारस की जनता में भारी आक्रोश, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 15, 2023 12:37 IST

फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने बनारस में अपनी नई फिल्म की शूटिंग के दौरान एक प्रशंसक को केवल इस कारण से थप्पड़ मार दिया क्योंकि वो उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने प्रशंसक को मारा थप्पड़, हुआ बवालनाना पाटेकर शूटिंग के लिए बनारस के मशहूर दशाश्वमेध घाट पहुंचे थे, जहां ये वाकया हुआ नाना के प्रशंसक ने मोबाइल निकालकर सेल्फी लेने का प्रयास किया तो उन्होंने थप्पड़ मार दिया

वाराणसी: फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर इन दिनों अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए बनारस में हैं। इस दौरान आज बुधवार की सुबह नाना पाटेकर शूटिंग के लिए बनारस के मशहूर दशाश्वमेध घाट पहुंचे, जहां एक प्रशंसक ने उनके साथ सेल्फी लेने का प्रयास किया।

उस दौरान प्रशंसक भीड़ से निकलकर नाना के करीब पहुंच गया और उसने जैसे ही मोबाइल निकालकर सेल्फी लेने का प्रयास किया, नाना पाटेकर इतने नाराज हुए कि उन्होंने उसे थप्पड़ मार दिया। जब यह घटना हुई, उस वक्त शूटिंग देखने के लिए जमा हुई भीड़ में किसी ने सारे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया।

यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें अभिनेता नाना पाटेकर अपने फैन के सिर पर हाथ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुल 11 सेकंड के इस वीडियो के वायरल होने से वाराणसी में लोग नाना के व्यवहार की तीखी आलोचना कर रहे हैं।

नाना की फिल्म के शूटिंग स्थल पर मौजूद लोगों ने भी कहा कि नाना पाटेकर ने अपने प्रशंसक के साथ बहुत गलत किया है। वही कुछ लोग तो इस घटना से इतने आक्रोशित थे कि उन्होंने हल्की-फुल्की नारेबाजी भी की। लेकिन सुरक्षा इंतजाम पुख्ता होने के कारण उन्हें जल्द ही शूटिंग स्थल से दूर कर दिया गया। 

टॅग्स :नाना पाटेकरवाराणसीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच