लाइव न्यूज़ :

नाना पाटेकर से पंगा लेना पड़ा महंगा, अब इस बड़ी मुसीबत में फंसी तनुश्री दत्ता

By अमित कुमार | Updated: March 15, 2020 14:29 IST

पिछले दिनों तनुश्री ने नाना के एनजीओ पर भ्रष्टाचार समेत दूसरे कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद एनजीओ ने नाम खराब करने के लिए तनुश्री पर पलटवार किया।

Open in App
ठळक मुद्दे'नाम फाउंडेशन' ने तनुश्री के खिलाफ 25 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।तनुश्री ने दावा किया था कि‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर नाना पाटेकर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक बार फिर मुश्किल में दिखाई दे रही हैं। नाना पाटेकर पर आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता पर नाना के एनजीओ 'नाम फाउंडेशन' ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल, पिछले दिनों तनुश्री ने नाना के एनजीओ पर भ्रष्टाचार समेत दूसरे कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद एनजीओ ने नाम खराब करने के लिए तनुश्री पर पलटवार किया।

'नाम फाउंडेशन' ने तनुश्री के खिलाफ 25 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने तनुश्री पर इस तरह की बात को लोगों तक फैलाने के लिए रोक लगा दी है। बता दें कि तनुश्री ने साल 2018 के अक्टूबर में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि 2008 में 'हॉर्न ओके प्लीज'के सेट पर, पाटेकर ने उन्हें अपने डांस स्टेप्स दिखाने के बहाने अनुचित तरीके से छुआ था।

जानें पूरा मामाला

एक टीवी साक्षात्कार में तनुश्री ने दावा किया था कि‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर नाना पाटेकर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। पूर्व मिस इंडिया - यूनिवर्स ने यह भी आरोप लगाया कि फिल्म के निर्माताओं ने पाटेकर का मौन समर्थन किया था। एक्ट्रेस ने अपनी शिकायत में कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, निर्माता समी सिद्दीकी और फिल्म के निर्देशक राकेश सारंग का भी नाम लिया था। 

उन्होंने कहा, फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर बड़े एक्टर और फिल्ममेकर ऐसे ही है लेकिन उनके खिलाफ कोई बोलने की हिम्मत नहीं करता क्योंकि लोग मौका गंवाना नहीं चाहते हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि मेरे साथ जो घटना हुई उसके बाद नाना पाटेकर ने राजनीतिक पार्टी को बुलाया और सेट पर तोड़फोड़ करवाया। उसके बाद प्रोड्यूसर ने उस घटना की पब्लिसिटी के लिए मीडिया को बुलाया।

टॅग्स :नाना पाटेकरतनुश्री दत्ताबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!