अरमान कोहली को भी डेट कर चुकी हैं मुनमुन दत्ता, इसलिए टूट गया था पहला रिश्ता, पुलिस तक पहुंच गई थी बात

By अनिल शर्मा | Published: September 10, 2021 08:39 AM2021-09-10T08:39:25+5:302021-09-10T08:55:13+5:30

दरअसल अरमान कोहली संग मुनमुन दत्ता का रिश्ता गुस्से की वजह से टूटा था। बात पुलिस तक पहुंच गई थी। इसके बाद मामला कोर्ट में गया और दोनों के रिश्ते का अंत हो गया। 

Munmun Dutta has also dated Armaan Kohli relationship was broken due to anger matter reached the police | अरमान कोहली को भी डेट कर चुकी हैं मुनमुन दत्ता, इसलिए टूट गया था पहला रिश्ता, पुलिस तक पहुंच गई थी बात

अरमान कोहली को भी डेट कर चुकी हैं मुनमुन दत्ता, इसलिए टूट गया था पहला रिश्ता, पुलिस तक पहुंच गई थी बात

Highlightsसाल 2008 में मुनमुन और अरमान कोहली के बीच झगड़ा हुआ थामुनमुन ने पुलिस में इसकी शिकायत भी की थीं और बात कोर्ट तक पहुंची थीफिलहाल बबीताजी यानी मुनमुन राज अंदकत यानी टप्पू को डेट कर रही हैं

मुंबईः टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah ) की जानी-पहचानी अभिनेत्री मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) अपने से उम्र में 9 साल छोटे राज अंदकत (Raj Andkat) को डेट करने को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है कि मुनमुन किसी शख्स को डेट कर रही हैं। वह बिग बॉस के पूर्व प्रतिभागी व अभिनेता अरमान कोहली को भी डेट कर चुकीं हैं। हालांकि दोनों के रिश्ते की कहानी का अंत कोर्ट के दखल के साथ हुआ।

दरअसल अरमान कोहली संग मुनमुन दत्ता का रिश्ता गुस्से की वजह से टूटा था। बात पुलिस तक पहुंच गई थी। इसके बाद मामला कोर्ट में गया और दोनों के रिश्ते का अंत हो गया। 

यह बात साल 2008 की है जब दोनों एक साथ थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरमान कोहली और मुनमुन के बीच वेलेन्टाइन डे के दिन झगड़ा हुआ था। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि अरमान कोहली ने तब मुनमुन दत्ता पर हाथ भी उठा दिया था। जिसके बाद मुनमुन ने अरमान की शिकायत पुलिस में भी दर्ज करवाई थी।

रिपोर्ट में अरमान और मुनमुन के बीच के झगड़े की गवाह डॉ़ली बिंद्रा भी बनी थीं। डॉली ने तब इस बात का जिक्र किया था कि जब अरमान और मुनमुन मॉरिशस की छुट्टियों पर गए, तब भी अरमान और मुनमुन में झगड़े होते थे। बकौल डॉली, उन्होंने मुनमुन को रोते हुए घर से बाहर निकलते देखा। दोनों के बीच के रिश्ता में इस कदर कड़वाहट आई की मामला कोर्ट तक पहुंचा गया। और इस तरह दोनों अलग हो गए थे।

फिलहाल मुनमुन एक बार अपनी अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। मुनमुन दत्ता टप्पू यानी राज अंदकत को डेट कर रही हैं। मुनमुन टप्पू से उम्र में 9 साल बड़ी हैं। 

ई टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बबीता जी का किरदार निभा रहीं मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) और टप्पू का किरदार निभा रहे राज (Raj Anadkat) दोनों ही एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। वेबसाइट के मुताबिक दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर एक रिश्ता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बात की जानकारी सेट के लोगों को भी है। इसके साथ ही उनके परिवार के लोगों को भी ये पता है।

मुनमुन अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं जिसपर राज कमेंट करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों अपने रिश्ते की काफी रिस्पेक्ट करते हैं। सेट पर भी लोग उन दोनों के रिश्ते की कद्र करते हैं और किसी भी तरह का कमेंट नहीं करते हैं। रिपोर्ट की मानें तो दोनों एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं।

 बता दें मुनमुन दत्ता काफी समय से शो से बाहर भी थीं। एक वीडियो को लेकर विवादों में आ गई थीं जिसकी वजह से वह शो से गायब थीं। शो से दयाबने की गैरमौजूदगी में एक मुनमुन दत्ता ही हैं जिनकी जेठालाल संग केमिस्ट्री जमती है। दोनों की नोकझोक को भी लोग खूब पसंद करते हैं।

 

Web Title: Munmun Dutta has also dated Armaan Kohli relationship was broken due to anger matter reached the police

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे