लाइव न्यूज़ :

मैं शम्मी से बहुत प्यार करती थी लेकिन कपूर खानदान में बहुओं से..., शम्मी कपूर से शादी नहीं करने को लेकर मुमताज

By अनिल शर्मा | Updated: May 14, 2022 12:12 IST

कुछ हफ्ते पहले शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने भी पिता और मुमताज के रिश्ते को लेकर काफी कुछ खुलासा किया था जो मीडिया में सुर्खियां बनीं।

Open in App
ठळक मुद्देमुमताज ने बताया कि उस वक्त किसी को भरोसा नहीं हो रहा था कि मैंने शम्मी से शादी करने से मना कर दिया हैमुमताज ने बताया, मैं सिर्फ 17 साल की थी और वह मुझसे 18 साल बड़े थेमुमताज ने कहा कि वह शम्मी कपूर से बहुत प्यार करती थीं लेकिन उन्हें कुछ बनना था

मुंबईः बॉलीवुड के पूर्व सुपरस्टार शम्मी कपूर और अभिनेत्री मुमताज के प्यार के किस्से एक वक्त काफी सुर्खियों में रहे।  'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चा' में शम्मी कपूर के साथ मुमताज के डांसिंग ने सबको मोह लिया। मुमताज उस वक्त महज 16 साल की थीं। यहीं से मुमताज का करियर ऊंचाइयों को छूने लगा। लेकिन पर्दे के पीछे शम्मी कपूर और मुमताज के बीच काफी कुछ चल रहा था। कुछ समय बाद ये खबर आई की मुमताज ने शम्मी कपूर से शादी करने से इनकार कर दिया।

कुछ हफ्ते पहले शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने भी पिता और मुमताज के रिश्ते को लेकर काफी कुछ खुलासा किया था जो मीडिया में सुर्खियां बनीं। इस बीच अब मुमताज ने शम्मी कपूर से शादी नहीं करने के पीछे की वजह को खुद ही बयां किया है।

मुमताज ने पिंकविला से बातचीत में शम्मी कपूर से शादी न करने को लेकर कहा है, "उन्हें बहुत प्यार करती थी और वह भी हमसे प्यार करते थे। आप की कसम अभिनेत्री ने साझा किया कि उन्हें इस बात का काफी दुखा हुआ कि वह शम्मी से शादी नहीं कर सकीं। उन्होंने कहा, 'मैं सिर्फ 17 साल की थी। वह मुझसे 18 साल बड़े थे। मेरे लिए शादी करना बहुत जल्दी था। मुझे कुछ बनाना था। उन्होंने कहा, "मैं ऐक्टिंग करना चाहती थी। कपूर परिवार अपनी बहुओं के फिल्मों में काम न करने को लेकर सख्त था।" 

शम्मी की कपूर की दूसरी पत्नी नीला देवी के बारे में बात करते हुए, मुमताज ने कहा कि वह एक "अद्भुत महिला, एक खूबसूरत इंसान थीं। उसने शम्मी को अच्छी तरह से संभाला। इससे पहले ईटाइम्स के साथ साक्षात्कार में मुमताज ने कहा था कि उस वक्त किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि मैंने शादी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'शम्मी कपूर मेरे साथ बहुत प्यार करने वाले और केयरिंग थे। किसी को विश्वास नहीं होगा कि हम प्यार में थे। किसी को विश्वास नहीं हुआ कि मैंने उन्हें शादी के लिए 'ना' कहा था क्योंकि शम्मी की दौलत में हैसियत ज्यादा थी। उन्होंने कहा लोग कहा करते 'मुमताज शम्मी को कैसे मना कर सकती हैं?'"

 

टॅग्स :शम्मी कपूरमुमताजहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!