लाइव न्यूज़ :

Mumbai Saga Teaser: जॉन अब्राहम-इमरान हाशमी की फिल्म 'मुंबई सागा' का टीजर रिलीज, सुनील शेट्टी की हुई दमदार वापसी

By अमित कुमार | Updated: February 24, 2021 12:54 IST

John Abraham and Emraan Hashmi movie Mumbai Saga Teaser released: 'कांटे', 'मुसाफिर', 'शूटआउट एट लोखंडवाला' और 'काबिल' जैसी फिल्में फैंस के सामने पेश कर चुके डायरेक्टर संजय गुप्ता की नई फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फिल्म मिंबई सागा का टीजर रिलीज कर दिया गया है। मुंबई सागा के इस टीजर में जॉन अब्राहम काफी ज्यादा दमदार नजर आ रहे हैं।मुंबई सागा में काजल अग्रवाल जॉन अब्राहम के साथ इश्क फरमाती नजर आएंगी।

John Abraham and Emraan Hashmi movie Mumbai Saga Teaser released: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की मस्ट अवेटेड फिल्म 'मुंबई सागा' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। जॉन अब्राहम ने खुद सोशल मीडिया पर इस टीजर को शेयर किया है। टीजर में जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी के बीच जबरदस्त नोक-झोंक दिखाई दे रही है।  

टीजर में इमरान हाशमी का एक डॉयलाग 'मैं उम्मीद पर नहीं जिद पर जीता हूं' फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम किसी डॉन के रूप में नजर आ रहे हैं। डायरेक्टर संजय गुप्ता ने इस फिल्म में कई बड़े कलाकारों को साइन किया है। इन दोनों के अलावा टीजर में प्रतीक बब्बर, जैकी श्रॉफ, रॉनित रॉय, सुनील शेट्टी और गुलशन ग्रोवर की झलक भी देखने को मिली है। 

पहले खबर ऐसी आ रही थी कि मुंबई सागा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म के राइट्स अमेजॉन प्राइम को बेचे गए थे। लेकिन फिर बात नहीं बनी और अब अगले महीने यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। फिल्म 19 मार्च 2021 को थिएटर में रिलीज होगी। मुंबई सागा फिल्म एक पीरियड गैंगस्टर फिल्म है जो 80 के दशक की कहनी पर बनी है। यह फिल्म बंबई के मुंबई होने पर आधारित है।

टॅग्स :जॉन अब्राहमसुनील शेट्टीगुलशन ग्रोवरमहेश मांजरेकरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!