लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस ने बादशाह को फेक व्यूज के मामले में भेजा समन, इस दिन हो सकती है पूछताछ

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 5, 2020 14:31 IST

मशहूर बॉलीवुड रैपर बादशाह (Badshah) को मुंबई पुलिस ने फेक व्यूज के मामले में समन भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्देमाना जा रहा है कि मुंबई पुलिस दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसी टॉप अभिनेत्रियों से भी पूछताछ कर सकती है।6 अगस्त को क्राइम इंटेलीजेंस यूनिट मशहूर बॉलीवुड रैपर बादशाह से पूछताछ कर सकती है।

मुंबई पुलिस ने मशहूर बॉलीवुड रैपर बादशाह (Badshah) को समन भेजा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर अपने आपको प्रमोट करने के कारण कीई बार सेलेब्स नकली फॉलोअर्स की मदद से ज्यादा व्यूज पा जाते हैं। इसकी वजह से कई स्टार्स पर फेक व्यूज के आरोप भी लगते हैं। इसी सिलसिले में पुलिस द्वारा उन्हें समन भेजा गया है। 

मालूम हो, हाल ही में एक ऐसे रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था, जिसमें तमाम सेलेब्स द्वारा फेक व्यूज और फेक फॉलोअर्स को खरीदा जा रहा था। ऐसे में इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट प्रोविजन का उल्लंघन करने वाला एक मामला मुंबई पुलिस के सामने आया था। इस केस में बॉलीवुड के कुछ स्टार्स की कंपनियां फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फेक फॉलोअर्स खरीदने का काम कर रही थीं।

वहीं, इस मामले की जांच के दौरान क्राइम इंटेलीजेंस यूनिट (सीआईयू) की लिस्ट में दौरान बादशाह के इंस्टाग्राम अकाउंट बैडबॉयशाह का नाम भी शामिल था। इसके चलते उन्हें 3 अगस्त को बुलाया था। हालांकि, बादशाह पहुंच नहीं पाए थे, जिसके बाद उन्हें एक बार फिर 6 अगस्त को सीआईयू अधिकारियों ने बुलाया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मामले में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसी टॉप अभिनेत्रियों से भी मुंबई पुलिस पूछताछ कर सकती है। 

टॅग्स :बादशाह (रैपर)दीपिका पादुकोणप्रियंका चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीबादशाह के खिलाफ हरियाणा महिला आयोग ने गिरफ्तारी का दिया आदेश, पासपोर्ट ज़ब्त करने को कहा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल