लाइव न्यूज़ :

मिलिंद सोमन ने कोरोना को दी मात, इस खास काढ़े का जिक्र करते हुए बताई इसकी सीक्रेट रेसिपी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2021 13:05 IST

बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन कोरोना से जंग जीत चुके है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पत्नी अंकिता के साथ फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है. साथ उन्होंने काढ़ा पीने के फायदे भी बताए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमिलिंद सोमन की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, सोशल मीडिया पर फैंस को दी जानकारीसोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर मिलिंद सोमन ने कोरोना को मात देने के बाद अपनी पत्नी को भी थैंक्यू कहामिलिंद सोमन ने फैंस के लिए एक काढ़े का भी जिक्र किया जिसे वे संक्रमित होने के बाद पी रहे थे

महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. कोरोना की चपेट में आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलब्स तक आ चुके हैं. अक्षय कुमार , भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ऐसे ही कुछ सेलब्स है. हाल ही में बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन भी कोरोना संक्रमित हो गए थे लेकिन अब उनके फैंस के लिए अच्छी खबर है. मिलिंद ने इंस्टाग्राम पर पत्नी अंकिता संग फोटो शेयर कर अपने कोरोना निगेटिव होने की जानकारी दी है. 

मिलिंद ने पत्नी अंकिता को कहा थैंक्यू

मिलिंद ने अपनी और पत्नी की फोटो शेयर करते हुए लिखा- क्वारंटाइन समय समाप्त हो गया रिपोर्ट निगेटिव आई है. आप सभी को दुआओं और पजिटिविटी के लिए धन्यवाद. मिलिंद ने पोस्ट में पत्नी अंकिता को भी धन्यवाद करते हुए लिखा, थैक यू अंकिता, जो मेरे मना करने के बाद भी गुवहाटी से चली आई. आपने मेरा एंजेल की तरह  ख्याल रखा.

क्वारंटाइन में काढ़े का सेवन करते थे मिलिंद 

अपनी पोस्ट को शेयर करते हुए मिलिंद ने बताया कि क्वारंटाइन के दौरान वो काढ़ा का सेवन कर रहे थे. उन्होंने लिखा कि जैसे कि आप सब पूछ रहे थे कि मैंने क्वारंटाइन के दौरान किन-किन चीजों का इस्तेमाल किया तो मैं आपको बता दूं कि मैंने काली मिर्च, धानिया, मेथी , अदरक, तुलसी और गुड़ से बना काढ़ा पिया था.

मिलिंद ने बताया कि  पहले कुछ हफ्तों तक उनके सूंघने की क्षमता चली गई थी और उन्हें कोई लक्षण नहीं थे और उन्होंने दवाईयां और सप्लीमेंट की जगह ब्लड थिनर का इस्तेमाल किया. साथ ही उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की सुनें.

टॅग्स :मिलिंद सोमनइंस्टाग्रामकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?