लाइव न्यूज़ :

#MeToo: नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बचाव में उतरीं ‘सेक्रेड गेम्स’ अभिनेत्री कुब्रा सैत , कही ये बात

By भाषा | Updated: November 12, 2018 02:33 IST

पूर्व मिस इंडिया निहारिका सिंह के अपनी ‘मी टू’ स्टोरी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर गंभीर आरोप लगाने के बाद कुब्रा सैत ‘‘सैक्रेड गेम्स’’ के अपने सह कलाकार के समर्थन में आगे आई हैं।

Open in App

 पूर्व मिस इंडिया निहारिका सिंह के अपनी ‘मी टू’ स्टोरी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर गंभीर आरोप लगाने के बाद कुब्रा सैत ‘‘सैक्रेड गेम्स’’ के अपने सह कलाकार के समर्थन में आगे आई हैं।

निहारिका की कहानी संध्या मेनन ने अपने टि्वटर अकाउंट पर साझा की। 

संध्या उन पत्रकारों में से एक है जो यौन उत्पीड़न के खिलाफ भारत में ‘मी टू’ अभियान की अगुवाई कर रही हैं। निहारिका ने साल 2009 में ‘‘मिस लवली’’ में नवाजुद्दीन के साथ काम किया था। 

उन्होंने बताया कि एक सुबह उन्होंने ‘‘मंटो’’ के अभिनेता को नाश्ते के लिए अपने घर बुलाया और उन्होंने जबरदस्ती उन्हें बाहों में जकड़ लिया।

कुब्रा ने कहा कि किसी को ‘मी टू’ स्टोरी के साथ रिश्ते में खटास पड़ने को लेकर भ्रमित नहीं होना चाहिए। कुब्रा ने शनिवार को टि्वटर पर लिखा, ‘‘एक रिश्ते में खटास पड़ गई, यह मी टू नहीं है। 

लोगों को इसके बीच के अंतर को समझने की जरुरत है। मैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी या एक व्यक्ति के रूप में नवाज के साथ हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस तथ्य के साथ खड़ी हूं कि हालांकि निहारिका सिंह को इंडस्ट्री में मुश्किल वक्त का सामना करना पड़ा होगा लेकिन अपने निजी संबंधों को ‘मी टू’ बयान बताना अनुपयुक्त है। इंसान के तौर पर हम गलत हैं। यह किसी विशिष्ट लिंग के लिए नहीं है।’’ नवाजुद्दीन ने अभी निहारिका के आरोपों पर टिप्पणी नहीं की है।

 

टॅग्स :# मी टूनवाज़ुद्दीन सिद्दिकी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThamma box office collection day 1: पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने सिनेमाघरों में किया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: सोशल मीडिया पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का वीडियो वायरल, राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप, भड़के यूजर्स

बॉलीवुड चुस्कीटीकू वेड्स शेरू को मिल रही नकारात्मक समीक्षाओं पर कंगना रनौत ने दी प्रतिक्रिया, कहा- कृपया पेड ट्रेंड्स पर न जाएं

बॉलीवुड चुस्कीJogira Sara Ra Ra Box Office Collection Day 2: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' ने कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीनवाजुद्दीन सिद्दीकी बोले- छोटे शहरों में ही होता है सच्चा रोमांस, वो बैंक बैलेंस पर विचार किए बिना प्यार में पड़ जाते हैं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस