लाइव न्यूज़ :

दीपिका को साइन करने के बाद रणवीर को फील्ड मार्शल बनाएंगी मेघना गुलजार, जानिए कैसे?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 12, 2019 08:46 IST

दीपिका पादुकोण शादी के बाद अपनी कमबैक फिल्म 'छपाक' में बिजी हो गई हैं

Open in App

दीपिका पादुकोण शादी के बाद अपनी कमबैक फिल्म 'छपाक' में बिजी हो गई हैं. इस फिल्म को मेघना गुलजार निर्देशित कर रही हैं. मेघना इसके अलावा एक और फिल्म के बारे में सोच रही हैं और उसमें वह रणवीर सिंह को साइन करना चाहती हैं.

इस फिल्म में रणवीर फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाते नजर आएंगे. फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं रॉनी स्क्रूवाला, जो बॉलीवुड की तमाम हिट-सुपरहिट फिल्में प्रोड्यूस चुके हैं. खबरों के मुताबिक मेघना पिछले कई दिनों से सैम मानकशॉ की स्टोरी पर रिसर्च कर रही हैं. अभी तक रणवीर ने इस फिल्म को साइन नहीं किया है.

बता दें कि फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय सेना के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ थे. उन्हें सैम बहादुर के नाम से भी जाना जाता है. सैम पहले ऐसे आर्मी अफसर हैं जिन्हें फील्ड मार्शल के रैंक पर प्रमोट किया गया था. सैम को भारत सरकार की ओर से पद्मविभूषण और पद्मभूषण अलंकरण से भी नवाजा जा चुका है. इन दिनों मेघना जहां दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'छपाक' बना रही हैं. यह एक बायोपिक फिल्म है जो एसिड अटैक पीडि़त लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है.

दूसरी ओर रणवीर सिंह कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं. 'गली ब्वॉय' के रिलीज होते ही रणवीर अपनी अगली फिल्म '83' में बिजी हो गए. कबीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में वह पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव के किरदार में होंगे.

टॅग्स :रणवीर सिंहमेघना गुलजारदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच