लाइव न्यूज़ :

रितेश देशमुख की पहली निर्देशित मराठी फिल्म 'वेद' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़ा झंडा, 4 दिनों में की बंपर कमाई, रणवीर सिंह की सर्कस को पछाड़ा

By अनिल शर्मा | Updated: January 3, 2023 16:06 IST

Marathi film Ved box office collection Day 4: रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म 'वेद' साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य और समांथा रुथ प्रभु की सुपरहिट फिल्म 'माजिली' का रीमेक है।  

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म ने चार दिनों में अबतक कुल 13.02 करोड़ की कमाई कर चुकी है।सोमवार को वेद ने 3.02 करोड़ का बिजनेस किया वहीं रणवीर की सर्कस 75 लाख कमा पायी।

Marathi film Ved box office collection Day 4 : बॉलीवुड की कई फिल्में कर चुके रितेश देशमुख ने पहली ही मराठी फिल्म वेद को निर्देशित कर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। पिछले शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से वेद बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म के लिए सोमवार और भी अहम रहा क्योंकि इसने ओपनिंग डे से भी ज्यादा की कमाई की जो अपने आप में एक दुर्लभ बात है।

 दर्शकों को रितेश देशमुख और एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा की दमदार लव स्टोरी फिल्म काफी पसंद आ रही है। तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन काफी अच्छा बिजनेस किया। वेद ने सोमवार को 3.02 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया है। जबकि फिल्म को लिमिटेड स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। 

आंकड़ों को देखते हुए कहा जा सकता है कि रितेश देशमुख की 'वेद' इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। रितेश देशमुख की वेद ने शुक्रवार को  2.25 करोड़ का कलेक्श किया। वहीं वीकेंड में शानदार कमाई करते हुए शनिवार को 3.25 करोड़ और रविवार को 4.50 करोड़ कमाए। वहीं सोमवार को फिल्म ने 3.02 करोड़ का बिजनेस किया।

फिल्म ने चार दिनों में अबतक कुल 13.02 करोड़ की कमाई कर चुकी है। वहीं रणवीर की 'सर्कस' (Cirkus) दूसरे मंडे को बॉक्स ऑफिस पर महज 75 लाख का बिजनेस कर सकी है। यानी वेद ने सोमवार सर्कस से ज्यादा की कमाई की। इसके साथ ही अजय देवगन की 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) सातवें सोमवार को 75 लाख कारोबार ही कर पाई है।

मालूम हो कि मराठी फिल्म 'वेद' साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य और समांथा रुथ प्रभु की सुपरहिट फिल्म 'माजिली' का रीमेक है।  

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनरितेश देशमुख
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल