लाइव न्यूज़ :

‘पृथ्वीराज’ से डेब्यू करने जा रही मानुषी छिल्लर, इस बड़े डायरेक्टर के साथ काम करना चाहती हैं एक्ट्रेस

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 10, 2020 10:40 IST

017 की मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर बॉलीवुड की एक बहुत बड़ी फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रही हैं, जो कि यशराज फिल्म्स की पहली हिस्टोरिकल फिल्म ‘पृथ्वीराज’ है

Open in App
ठळक मुद्देमानुषी छिल्लर फिल्म 'पृथ्वीराज' में अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं वह विकी कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी

पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर फिल्म 'पृथ्वीराज' में अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही दोबारा शुरू होगी. इस बीच मानुषी ने कहा कि 'बाहुबली' के निर्देशक एस.एस. राजामौली की भव्य फिल्मों को देखने के बाद उनके मन में अभिनेत्री बनने का ख्याल आया.

मानुषी राजामौली की बड़ी प्रशंसक हैं और वह उनके साथ काम भी करना चाहती हैं. मानुषी ने एक बातचीत के दौरान कहा, ''एस.एस.राजामौली हमारे समय के बेहतरीन फिल्म निर्माताओं में से एक हैं और मैं उनके काम की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं. वे मेरे पथ-प्रदर्शक हैं और उन्होंने भारतीय सिनेमा की कुछ सर्वाधिक प्रतिष्ठित फिल्में दी हैं. 'बाहुबली' और 'मगधीरा' मेरी राजमौली की सबसे पसंदीदा फिल्में हैं और मैं उन्हें लूप पर देख सकती हूं.

'बाहुबली' मेरे लिए एक ऐसा अनुभव था, जिसने मुझे इन बड़ी, भव्य, काल्पनिक परियोजनाओं का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया, जो राष्ट्र का मनोरंजन करती हैं. मैं केवल इच्छा कर सकती हूं और आशा करती हूं कि वास्तव में लगातार मेहनत करूं, ताकि भविष्य में ऐसी परियोजनाओं का हिस्सा बनने के लिए सक्षम रहूं.''

मानुषी को आशा है कि उनके काम को दूरदर्शी फिल्म निर्माता राजामौली जल्द ही देख पाएंगे. 'पृथ्वीराज' के अलावा मानुषी ने विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म भी साइन की है. इसमें वह विकी कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन मुंबई में इसी महीने से फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है.

टॅग्स :मानुषि छिल्लर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव की 'मालिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, वीकेंड पर कमाए 15.02 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीManushi Chhillar Photos: गोल्डन लहंगे में मानुषी छिल्लर का ग्लैमरस अंदाज, फैंस को बनाया दीवाना, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीOperation Valentine: वरुण तेज और मानुषी छिल्लर की फिल्म 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' की शूटिंग पूरी, जानें कब होगी रिलीज

बॉलीवुड चुस्कीमानुषी छिल्लर ने ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में कराया ग्लैमरस फोटोशूट, कैमरे के सामने दिए सिजलिंग पोज

बॉलीवुड चुस्कीमिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने समुंदर किनारे कराया फोटोशूट, तस्वीरों में दिखाया ग्लैमरस लुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?