लाइव न्यूज़ :

मासिक धर्म से जुड़ी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मानुषी छिल्लर ने यूनीसेफ का हाथ थामा

By भाषा | Updated: May 29, 2020 14:32 IST

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर 28 मई को पूर्व मिस वर्ल्ड ने यूनिसेफ के वैश्विक पहल ‘रेड डॉट चैलेंज’ में हिस्सा लिया था। इस संकेत का इस्तेमाल विश्व की इस इकाई ने मासिक धर्म के चक्र को दर्शाने के लिए किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर मासिक धर्म के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए यूनीसेफ के साथ आई हैं।छिल्लर खुद भी ‘प्रोजक्ट शक्ति’ के नाम से मासिक धर्म से जुड़ी पहल चला रही हैं

पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर मासिक धर्म के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए यूनीसेफ के साथ आई हैं। मॉडल की टीम की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि वह इस संबंध में स्वच्छता, पर्याप्त स्वच्छता सुविधाओं के निर्माण और महिला स्वच्छता से जुड़े उत्पादों की पहुंच के संबंध में प्रचार करेंगी। छिल्लर खुद भी ‘प्रोजक्ट शक्ति’ के नाम से मासिक धर्म से जुड़ी पहल चला रही हैं। यह भारत के कई राज्यों में काम करता है।

उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूकता फैलाना बहुत जरूरी है। पूर्व मिस वर्ल्ड ने एक बयान में कहा कि प्रत्येक लड़की को अपने शरीर के बारे में पूरी जानकारी होने का अधिकार है और बिना सही जानकारी के वह प्राय: यह नहीं जान पाती हैं कि मासिक धर्म से सुरक्षित तरीके से कैसे गुजरें। काफी चीजें हुई हैं लेकिन बहुत कुछ किए जाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम सभी को इस संबंध में जागरूकता फैलाने में योगदान देना चाहिए। मैं खुद को सम्मानित महसूस करती हूं कि मैं इसके लिए यूनिसेफ के उस पहल से जुड़ी हूं जिसका लक्ष्य गलत जानकारी को खारिज करना, मिथकों को तोड़ना और महत्वपूर्ण मुद्दे पर जागरूकता फैलाना है।’’

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर 28 मई को पूर्व मिस वर्ल्ड ने यूनिसेफ के वैश्विक पहल ‘रेड डॉट चैलेंज’ में हिस्सा लिया था। इस संकेत का इस्तेमाल विश्व की इस इकाई ने मासिक धर्म के चक्र को दर्शाने के लिए किया है। छिल्लर अभिनेता अक्षय कुमार के साथ ‘पृथ्वीराज’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वह इसमें राजकुमारी संयोगिता का किरदार निभाएंगी। 

टॅग्स :मानुषि छिल्लर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव की 'मालिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, वीकेंड पर कमाए 15.02 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीManushi Chhillar Photos: गोल्डन लहंगे में मानुषी छिल्लर का ग्लैमरस अंदाज, फैंस को बनाया दीवाना, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीOperation Valentine: वरुण तेज और मानुषी छिल्लर की फिल्म 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' की शूटिंग पूरी, जानें कब होगी रिलीज

बॉलीवुड चुस्कीमानुषी छिल्लर ने ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में कराया ग्लैमरस फोटोशूट, कैमरे के सामने दिए सिजलिंग पोज

बॉलीवुड चुस्कीमिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने समुंदर किनारे कराया फोटोशूट, तस्वीरों में दिखाया ग्लैमरस लुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?