पीएम मोदी को च्यूइंगम गिफ्ट करना चाहता है बॉलीवुड का ये एक्टर, वजह आपको कर सकती है हैरान
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 30, 2019 03:34 PM2019-01-30T15:34:42+5:302019-01-30T15:34:42+5:30
मनोज ने बताया कि वह मोदी का बहुत सम्मान करता हूं क्योंकि वह रात दिन मेहनत करते हैं और केवल 4 घंटे ही सोते हैं।
शूल फिल्म से लेकर सत्यमेव जयते तक अनगिनत एक से एक नायाब फिल्में देने वाले मनोज वाजपेयी इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही में मोदी सरकार ने उनको पद्मश्री देने का ऐलान किया है। ऐसे में इस सम्मान के बाद उन्होंने पीएम मोदी को जमकर शुक्रियाअदा किया है।
हाल ही में मनोज ने इंडिया टुडे से बात करते हुए पीएम मोदी को एक अखोनी चीज गिफ्ट करने की बात कही है। उन्होने कहा है कि अब बस मोदी और राष्ट्रपति से मिलना बाकी है। मैं पीएम मोदी का बहुत सम्मान करता हूं और उनको तोहफे के रूप में च्यूइंगम देना चाहते हैं।
मनोज ने बताया कि वह मोदी का बहुत सम्मान करता हूं क्योंकि वह रात दिन मेहनत करते हैं और केवल 4 घंटे ही सोते हैं। इसलिए मैं उसे च्यूइंगम गिफ्ट करने के बारे में सोच रहा हूं क्योंकि वह उसे चबाएंगे और आराम करेंगे और अपनी सेहत का ख्याल रखेंगे। मनोज ने एक से एक नायाब फिल्में दी हैं ऐसे में उनको कला के लिए हाल ही में पद्मश्री से लिए सम्मानित किया गया है।
जल्द ही मनोज मनोज बाजपेयी की फिल्म सोन चिरैया बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होने वाली है| इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर भी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आने वाले हैं