व‍िकास दुबे के एनकाउंटर पर मनोज बाजपेयी बनाएंगे फिल्‍म! एक्‍टर ने ट्वीट कर बताई सच्‍चाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 11, 2020 09:22 AM2020-07-11T09:22:06+5:302020-07-11T09:30:08+5:30

कानपुर हत्‍याकांड के मास्‍टरमाइंट और गैंगस्‍टर व‍िकास दुबे (Vikas Dubey) की एंकाउंटर की खबरें सामने आते ही कई लोगों ने इस कहानी के पूरे फिल्‍में होने की बातें शुरू कर दीं

manoj bajpayee denies signing any film based on vikas dubey encounter | व‍िकास दुबे के एनकाउंटर पर मनोज बाजपेयी बनाएंगे फिल्‍म! एक्‍टर ने ट्वीट कर बताई सच्‍चाई

क्या विकास दुबे पर फिल्म बनाएंगे मनोज बाजपेयी (फाइल फोटो)

Highlightsशुक्रवार सुबह कानपुर हत्‍याकांड के मास्‍टरमाइंट और गैंगस्‍टर व‍िकास दुबे (Vikas Dubey) की एंकाउंटर की खबरें सामने आईंअब इस एनकाउंटर पर फिल्म बनने की बात की जा रही है

कानपुर मुठभेड़ (Kanpur Encounter) के मुख्य आरोपी विकास दुबे (Vikas Dubey dead) एनकाउंटर में मारा गया है। कानपुर गोलीकांड का मास्टरमाइंड विकास दुबे (Vikas Dubey) को कानपुर ला रही एसटीएफ के काफिले की गाड़ी आज (10 जुलाई) को दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। ये हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ है। जो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है, उसमें विकास दुबे भी सवार था। बताया जा रहा है कि जैसे ही गाड़ी पलटी विकास दुबे ने बंदूक छीनकर भागने की कोशिश की।  इसी दौरान पुलिस ने कुख्यात अपराधी विकास दुबे पर फायरिंग की और  मार गिराया। जिसके बाद विकास दुबे के शव को अस्पताल ले जाया गया है। विकास दुबे के मारे जाने की खबर की पुलिस ने भी अधिकारिक पुष्टी की है। घटना में पुलिस के चार लोग भी घायल हुए हैं, उनका इलाज चल रहा है। 

विकास दुबे के  एनकाउंटर पर सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। तो वहीं  बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस पर जमकर कमेंट किए। कुछ ने इसको सही ठहराया तो कुछ विपक्ष में उतरे आए नजर।

 खबरों की माने तो कई लोगों ने इस कहानी को पर्दे पर उतारने की सोच ली है। इतना ही नहीं हाल ही में प्रोड्यूसर संदीप कपूर ने मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) से इस पूरे मामले पर एक फिल्‍म करने तक की बात कह डाली। प्रोड्यूसर ट्वीट के बाद से ही मीडिया में ये खबरें आने लगीं कि मनोज बाजपेयी जल्‍द ही इस पूरे मामले पर फिल्‍म बनाने वाले हैं जिसमें वह व‍िकास दुबे का किरदार निभाएंगे।

प्रोड्यूसर संदीप कपूर ने ट्वीट किया, 'जो भी आज एनकाउंटर में हुआ वह किसी स‍िनेमा से कम नहीं है, मनोज बाजपेयी कैसा रहेगा अगर आप अपनी अगली फिल्‍म में व‍िकास दुबे का किरदार न‍िभाना कैसा रहेगा। आप इस रोल में कमाल कर देंगे, हालांकि प्रोड्यूसर ने अब अपना ये ट्वीट ड‍िलीट कर द‍िया है।

इस ट्वीट के बाद से ही कई लोगों ने ये खबर बनानी शुरू कर दी कि मनोज बाजपेसी इस पूरे मामले पर फिल्‍म बनाने जा रहे हैं। ज‍िसके बाद खुद मनोज बाजपेयी को ये बताना पड़ा क‍ि ये गलत खबर है। मनोज ने ट्वीट किया, गलत खबर।

कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल के डॉक्टरों ने विकास दुबे को मृत घोषित किया

पुलिस एनकाउंटर में  गोली लगने के बाद विकास दुबे को कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल लाया गया था, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। कानपुर पुलिस के एक अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने घायल सिपाही की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। जब पुलिस ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा तो पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें हमारे कुछ सिपाही घायल भी हो गए हैं। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में विकास दुबे को गोली लगी।

Web Title: manoj bajpayee denies signing any film based on vikas dubey encounter

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे