लाइव न्यूज़ :

नम आंखों से मंदिरा बेदी ने पति राज कौशल को दी अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को ले जाया गया

By अनिल शर्मा | Updated: June 30, 2021 12:22 IST

ओनिर ने कौशल को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, ‘‘तुम बहुत जल्दी चले गए। हमने फिल्मकार एवं निर्माता राज कौशल को आज सुबह खो दिया। बहुत दु:खद।

Open in App
ठळक मुद्देमंदिरा बेदी के पति राज ‘शादी का लड्डू’ एवं ‘प्यार में कभी-कभी’ जैसी फिल्मों के निर्देशक भी थेकौशल के परिवार में पत्नी मंदिरा बेदी के अलावा बेटा वीर और बेटी तारा हैंतिम संस्कार के लिए परिवारवाले राज कौशल का पार्थिव शरीर अस्पताल से लेकर निकल चुके हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। राज कौशल फिल्म निर्देशक और प्रोड्यूसर थे। अंतिम संस्कार के लिए परिवारवाले राज कौशल का पार्थिव शरीर अस्पताल से लेकर निकल चुके हैं।अस्पताल से निकलते वक्त मंदिरा बेदी पति के पार्थिव शरीर के साथ ही दिखीं। इस वक्त की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर नजर आ रही हैं। राज कौशल को आज सुबह 4.30 बजे घर में दिल का दौरा पड़ा और इससे पहले कि परिवार कोई मेडिकल सहायता ले पाते राज कौशल का निधन हो गया था। उनके निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। वहीं पति के निधन से मंदिरा बेदी काफी टूट गई है। 

मंदिरा बेदी के पति राज ‘शादी का लड्डू’ एवं ‘प्यार में कभी-कभी’ जैसी फिल्मों के निर्देशक भी थे।  वह 50 वर्ष के थे। कौशल के परिवार में पत्नी मंदिरा बेदी के अलावा बेटा वीर और बेटी तारा हैं। राज कौशल संजय सूरी और जूही चावला अभिनीत ‘माई ब्रदर ... निखिल’ के निर्माता भी थे। वर्ष 2005 में बनी इस फिल्म का निर्देशन ओनिर ने किया था।

ओनिर ने कौशल को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, ‘‘तुम बहुत जल्दी चले गए। हमने फिल्मकार एवं निर्माता राज कौशल को आज सुबह खो दिया। बहुत दु:खद। वह मेरी पहली फिल्म माई ब्रदर निखिल’ के निर्माताओं में से एक थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे उन कुछ लोगों में शामिल थे, जिन्होंने हमारे नजरिए पर भरोसा किया और हमारा साथ दिया। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।’’ कौशल ने आखिरी बार 2006 में आई थ्रिलर ‘एंथनी कौन है?’ का निर्देशन किया था। इस फिल्म में अरशद वारसी एवं संजय दत्त ने अभिनय किया था।

टॅग्स :मंदिरा बेदीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!