लाइव न्यूज़ :

अरहान खान के विदेश जाने पर इमोसनल हुयीं मलाइका अरोड़ा, बेटे संग शेयर कि फोटो

By वैशाली कुमारी | Updated: August 31, 2021 12:26 IST

बेटे के चले जाने के बाद मलाइका अब अपने खालीपन से काफी परेशान है, और वह अपने बेटे को बहुत मिस भी कर रही हैं। इस महीने के शुरूआत में ही अरहान खान अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए विदेश गये हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे मलाइका ने खुलासा किया था कि अरहान ने पिछले साल अपना कालेज पूरा कर लिया हैअरहान खान, फिल्म अभिनेता अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे हैं

मलाइका अरोड़ा ने अपने बेटे अरहान खान को हायर एजुकेशन के लिए विदेश भेजा है। बेटे के चले जाने के बाद मलाइका अब अपने खालीपन से काफी परेशान है, और वह अपने बेटे को बहुत मिस भी कर रही हैं। इस महीने के शुरूआत में ही अरहान खान अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए विदेश गये हैं। 

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमे अरहान अपने कुत्ते के साथ खेल रहे हैं। हालाँकि मलाइका ने अभी तक बेटे अरहान की पढ़ाई या उनकी किसी भी फ्यूचर प्लानिंग के बारे में कुछ भी नहीं बताया है। लेकिन उन्होंने यह जरूर बताया कि बेटे के चले जाने के बाद वह अपने खाली समय में क्या करतीं हैं।

 बेटे से दूर रहने की आदत डाल रही हूँ: 

अरहान के जाने के बारे में बोलते हुए, मलाइका ने indianexpress से कहा, "सही मायने में यह मेरे लिए बहुत मुश्किल है, और मैं अभी भी उसके आस-पास न होने की आदत डालने की कोशिश कर रही हूं। मुझे नहीं लगता कि मुझे कभी इसकी आदत हो पायेगी।" आपको बता दें कि अरहान खान, फिल्म अभिनेता अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे हैं। हालांकि अब ये दोनों अलग हो चुके हैं। 

 तस्वीर शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा एक इमोसनल पोस्ट: 

मलाइका ने इन्सटाग्राम पर अपनी और बेटे अरहान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "जैसा कि हम दोनों एक नये और अनजान सफर पर चल रहे हैं,  जो कि एक घबराहट, डर, दूरी, नए अनुभवों से भरा हुआ है ... मुझे बस इतना पता है कि मुझे आप पर बहुत गर्व है मेरे अरहान। यह आपके पंख फैलाने का समय है और उड़ने का और अपने सभी सपनों को जीने का है ….आपको याद करते हैं। ”

पढ़ाई से 1 साल का ब्रेक लेने वाले थे अरहान: 

इस साल की शुरुआत में, मलाइका ने खुलासा किया था कि अरहान ने पिछले साल अपना कालेज पूरा कर लिया है और अपनी पढाई आगे जारी रखने से पहले एक साल का ब्रेक लिया है। एक इंटरव्यू में मलाइका ने बात करते हुए कहा कि, "मैं स्पष्ट थी कि अगर वह ऐसा करता है, तो उसे अपने समय का अच्छी तरह से इस्तेमाल करना चाहिए। मैंने उससे कहा कि उसे कुछ नया करना चाहिए, कुछ नया सीखना चाहिए और अपना समय बर्बाद नहीं करना है।" मलाइका ने आगे कहा, " अरहान ने कई ऑनलाइन कोर्स ज्वाइन किये थे और वो अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान भी देता है ।

टॅग्स :मलाइका अरोराबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!