लाइव न्यूज़ :

Maidaan Teaser: अजय देवगन की मैदान का टीजर देख खड़े हुए फैन्स के रोंगटे, अक्षय कुमार की इस मूवी के साथ बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

By अंजली चौहान | Updated: March 6, 2024 15:50 IST

Maidaan Teaser: अजय देवगन की मैदान का आज टीजर जारी कर दिया गया है और मैदान का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज होगा।

Open in App

Maidaan Teaser: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मैदान' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। 6 मार्च को टीजर सामने आने के बाद से ही फैन्स का इसे फुल सपोर्ट मिल रहा है। सोशल मीडिया पर टीजर की खूब तारीफ हो रही है जिसमें अजय देवगन को देख उनके फैन्स फूले नहीं समा रहे हैं। अजय की फिल्म मैदान एक स्पोर्टस ड्रामा है जिसका ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज किया जाएगा। 

फिल्म भारतीय फुटबॉल के सुनहरे वर्षों को दिखाती है और टीजर में अजय देवगन को सड़क के बीच में बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते हुए दिखाया गया है, जहां वह गेंद को पार्क के बाहर मारते हैं। उनका हाई-ऑक्टेन एक्शन किक उनकी शानदार प्रतिभा को बताने के लिए काफी है।

अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, "आजाओ मैदान में। हम भारतीय फुटबॉल के स्वर्ण युग की अविश्वसनीय सच्ची कहानी पेश करने के लिए तैयार हैं #MaidaanTrailerKicksOffTomorrow #MaidaanOnEid #AajaoMaidaanMein।"

गौरतलब है कि फिल्म में अजय देवगन के अलावा प्रियामणि, गजराज राव और रुद्रनील घोष भी हैं। अमित रविंदरनाथ शर्मा द्वारा निर्देशित और बोनी कपूर और जी स्टूडियोज द्वारा सह-निर्मित, मैदान इस साल ईद पर रिलीज होने के लिए तैयार है। 

अजय देवगन और अक्षय कुमार में होगी टक्कर 

गौरतलब है कि अजय देवगन की 'मैदान' की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की 'बड़े मिया, छोटे मिया' से होने वाली है। दोनों फिल्में इसी साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। "बड़े मियां छोटे मियां" में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ, अली अब्बास जफर के निर्देशन में कई सितारे शामिल हैं।

बात करें मैदान की कहानी की तो यह गुमनाम नायक, सैयद अब्दुल रहीम के लिए एक श्रद्धांजलि है, जिनके उल्लेखनीय योगदान ने 1950 और 1963 के बीच भारतीय फुटबॉल में क्रांति ला दी। सैविन क्वाड्रास की मनोरंजक पटकथा और रितेश शाह द्वारा लिखे गए प्रभावशाली संवादों के साथ, कहानी दर्शकों को रहीम के अटूट विश्वास और प्रेरणा से प्रेरित करने के लिए तैयार है। उन्होंने खेल पर जो गहरा प्रभाव छोड़ा।

टॅग्स :अजय देवगनमूवी टीज़र रिलीजआगामी फिल्महिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरोफुटबॉलअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?