लाइव न्यूज़ :

संजय दत्त और उनकी बहन पर लगे गंभीर आरोप, कांग्रेस नेता ने कहा- आज भी हैं इनके अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 5, 2019 14:21 IST

संजय दत्त पर ये टिप्पणी महाराष्ट्र कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने की है। साथ ही इन्होंने संजय दत्त की बहन पर भी काफी गंभीर आरोप लगाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता ने संजय दत्त की बहन पर टिकट बेचने का गंभीर आरोप लगाया।सोनिया गांधी को ई-मेल से शिकायत करके बताई थी ये बातें।

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त पर अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन रखने का दाग अभी तक छूटने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब कांग्रेस के एक नेता ने संजय दत्त पर आरोप लगा डाला कि उनका अभी भी अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन है। संजय दत्त पर ये टिप्पणी महाराष्ट्र कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने की है। साथ ही इन्होंने संजय दत्त की बहन पर भी काफी गंभीर आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं संजय निरुपम

महाराष्ट्र कांग्रेस में ये बयान बाजी का सिलसिला इसलिए चल रहा है क्योंकि इन दिनों यहां पर विधानसभा चुनाव के टिकट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है। बात करें संजय निरुपम की तो इस समय वे कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं। उनका कहना है कि चुनाव में पसंद के उम्मीदवारों को कांग्रेस द्वारा टिकट नहीं दिए गए हैं। इस बीच संजय निरुपम ने संजय दत्त और उनकी बहन पर गंभीर आरोप लगा डाले।

सोनिया गांधी को ई-मेल से शिकायत

सोनिया गांधी को कांग्रेस पार्षद ब्रायन मिरांडा ने प्रिया दत्त के खिलाफ एक ईमेल लिखकर शिकायत की है। इस ईमेल में यह भी लिखा है कि संजय दत्त के अभी भी अंडरवर्ल्ड के साथ संबंध हैं। इस मेल में आगे यह लिखा है कि संजय दत्त की बहन यानि प्रिया दत्त एक बार फिर से 175 कलिंगा विधानसभा सीट की टिकट बेचने में सफल रही हैं। इस वजह से वे नाराज हैं। सोनिया गांधी को किए गए मेल में आगे यह भी लिखा है कि संजय दत्त और प्रिया दत्त के पिता सुनील दत्त के निधन के बाद यह परिवार अपना सम्मान खो चुका है। जब आपको सच्चाई पता चलेगी तो आप अपने निर्णय पर पछताएंगी।

टॅग्स :संजय दत्तसुनील दत्त
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्की18 दिनों में 900 करोड़ का धमाका, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?