महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों की मदद में आगे आए लता-आमिर, दान में दिए इतने लाख, सीएम ने कहा 'शुक्रिया'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 21, 2019 12:26 PM2019-08-21T12:26:50+5:302019-08-21T12:26:50+5:30

देश के कई हिस्सों में बाढ़ का कहर जारी है। महाराष्ट्र के कई इलाकों में तो बाढ़ की वजह से सब कुछ बर्वाद हो चुका है।

maharashtra cm thanks to lata mangeshkar and aamir khan | महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों की मदद में आगे आए लता-आमिर, दान में दिए इतने लाख, सीएम ने कहा 'शुक्रिया'

महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों की मदद में आगे आए लता-आमिर, दान में दिए इतने लाख, सीएम ने कहा 'शुक्रिया'

Highlightsमहाराष्ट्र के कई इलाकों में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। बाढ़ पीडितों की मदद के लिए अब बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां आगे आई हैं। एक्टर रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं।

महाराष्ट्र के कई इलाकों में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। बाढ़ पीडितों की मदद के लिए अब बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां आगे आई हैं। ऐसे में एक्टर रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने सीएम राहत कोष में 25 लाख रुपए दान किए हैं। महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितो के लिए आमिर खानलता मंगेशकर ने भी दान दिया है।

लता और आमिर के दान देने की बात महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने बताया है कि आमिर खान 25 लाख और लता मंगेशकर ने 11 लाख रुपये दान दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इन दिनों हस्तियों को शुक्रिया कहा है।


इससे पहले अमिताभ ने बाढ़ पीडितों की मदद के लिए महाराष्ट्र सरकार को 51 लाख रुपये दान में दिए हैं। महानायक के इस कदम के बाद देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट करके शुक्रिया कहा था।

रितेश ने किए थे दान रुपये

इससे पहले रितेश देशमुख ने अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ पीड़ितों के लिए पैसे दान किए थे।सीएम फडणवीस ने स्टार कपल से चेक लेते हुए ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा रितेश और जेनेलिया देशमुख का धन्यवाद। आपने महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों के लिए सीएम राहत कोष में 25 लाख रुपए दान किए हैं।

महाराष्ट्र के सांगली में बाढ की वजह से इलाकों में भयानक स्थिति बन गई है।सड़कें पूरी तरह से तालाब में बदल गई हैं। 3 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। ऐसे में इन लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड सेलेब्स आगे आ रहे हैं और बढ़ चढ़ कर इनकी मदद कर रहे हैं।

Web Title: maharashtra cm thanks to lata mangeshkar and aamir khan

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे