लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा के प्रेग्नेंट होने की खबरों पर मां मधु ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस को लेकर कही ये बड़ी बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 20, 2019 04:40 IST

प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से अपने पति निक जोनास के साथ जिंदगी से बेहतरीन पल गुजार रही हैं।

Open in App

प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से अपने पति निक जोनास के साथ जिंदगी से बेहतरीन पल गुजार रही हैं। हाल ही में उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों ने जोर पकड़ा था, फैंस यह सोच ही रहे थे कि देसी गर्ल जल्द ही गुड न्यूज सुना सकती हैं, लेकिन पीसी की मां मधु चोपड़ा ने इसे गलत करार दिया।

एक इंटरव्यू में मधु चोपड़ा ने कहा कि ऐसा नहीं कि प्रियंका प्रेग्नेंट हैं इसलिए उनकी यह तस्वीर वैसी दिख रही है, बल्कि सच तो यह है कि कैमरा के गलत एंगल की वजह से उन तस्वीरों में वह प्रेग्नेंट जैसी नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि इन अफवाहों के बाद उन्होंने प्रियंका को फोन भी किया था।

प्रियंका का कहना था कि वह काफी थकी हुई थीं इसलिए उन तस्वीरों में उनका पॉश्चर कुछ झुका हुआ था। प्रेग्नेंसी को लेकर चल रही खबरों के बारे में पूछने प्रियंका ने साफ कहा, ''मुझे जरा चैन लेने दें!'' बता दें कि प्रियंका जल्द ही शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आनेवाली हैं,इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी हैं।

फोटो हुई वायरल

सोशल मीडिया पर देसी गर्स की फोटो वायरल हो रही हैं जिसमें वह प्रेग्नेंट बताई जा रही हैं। दरअसल हाल ही में वह न्‍यूयॉर्क फैशन वीक में पहुंचीं थीं। यहां की जो तस्‍वीरें सामने आई हैं, उसमें ऐसा लग रहा है जैसे उनका बेबी बंप नजर आ रहा हो। 

इन्‍हीं तस्‍वीरों के आधार पर उनके प्रग्‍नेंट होने के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी के बाद ये सोशल मीडिया पर छा गया है कि जल्ग निक और प्रिंयका के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। इन फोटो में प्रियंका का थोड़ा सा पेट निकला दिख रहा है। हालांकि प्र‍ियंका या निक की तरफ से इन खबरों पर कोई बयान नहीं आया है। ऐसे मेंइन खबरों की अभी कोई पुष्‍ट‍ि भी नहीं हो पाई है। 

फैमिली प्लानिंग पर देसी गर्ल का बयान

देसी गर्ल से जब बच्चे को लेकर सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने कहा है कि हम दोनों को पता है कि ये वो चीजें हैं जो जरूरी हैं, लेकिन ये चीजें वैसी नहीं जिसके बारे में मैं बहुत सोचती हूं। 

फिलहाल हम दोनों को अपने काम से प्यार है। हमने अपने काम से शादी भी कल ली आप ऐसा समझ लें कि हम एक-दूसरे के काम को लेकर काफी सपॉर्टिव भी हैं। हमें यकींन है जब होना होगा ये सब तब हो जाएगा। हम यकीनन बच्चा चाहते हैं और जब सही समय आएगा तो यह होगा।' 

 

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ानिक जोनस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीपति की बाहों में प्रियंका चोपड़ा, शेयर की फैमिली फोटोज

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट फैमिली तस्वीरें, निक जोनस के साथ रोमांटिक अंदाज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?