लाइव न्यूज़ :

लीक से हटकर बनाई अपनी पहचान, तीन बार जीता राष्ट्रीय पुरस्कार, जन्मदिन पर जानिए एक्ट्रेस कोंकणा सेन की कामयाबी की कहानी

By वैशाली कुमारी | Updated: December 3, 2021 16:02 IST

कोंकणा सेन आज जिस मुकाम पर हैं अपनी मेहनत से हैं, वह ज्‍यादातर भारतीय आर्ट मूवीज व स्वतंत्र फिल्मों में नजर आती हैं। उन्‍होंने अपनी दमदार एक्टिंग से इंडस्‍ट्री में अपना लोहा मनवाया है। आज कोंकणा अपना 42वां जन्‍मदिन मना रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोंकणा सेन शर्मा का नाम आता है, तो भारतीय सिनेमा की एक ऐसी अभिनेत्री का चेहरा सामने होता हैकोंकणा सेन शर्मा ने 1983 में आई फिल्म इंदिरा से बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी

कोंकणा सेन शर्मा को आप फिल्म निर्माता और अभिनेत्री अपर्णा सेन की बेटी कह सकते हैं लेकिन ये भी सच है कि उन्होंने अपनी पहचान बनाने के लिए पैरेंट्स का सहारा नहीं लिया। कोंकणा सेन आज जिस मुकाम पर हैं अपनी मेहनत से हैं, वह ज्‍यादातर भारतीय आर्ट मूवीज व स्वतंत्र फिल्मों में नजर आती हैं। उन्‍होंने अपनी दमदार एक्टिंग से इंडस्‍ट्री में अपना लोहा मनवाया है। आज कोंकणा अपना 42वां जन्‍मदिन मना रही हैं। इस मौके पर आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

जब भी कोंकणा सेन शर्मा का नाम आता है, तो भारतीय सिनेमा की एक ऐसी अभिनेत्री का चेहरा सामने होता है, जिसने लीक से हटकर भी अपनी मजबूत जगह बनाई। ये बात सिर्फ उनके सिनेमा को लेकर ही नहीं, उनकी जिंदगी पर भी लागू होती है। दोनों पर बात करेंगे लेकिन पहले जानते हैं उनकी उपलब्धियों की।

कोंकणा सेन शर्मा ने 1983 में आई फिल्म इंदिरा से बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्‍होंने बंगाली थ्रिलर एक जे अच्छे कन्या से एडल्‍ट के तौर पर डेब्‍यू किया था। कोंकणा ने अंग्रेजी भाषा की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज अय्यर के साथ सबका ध्यान खींचा था। फिल्म में उनके प्रदर्शन के लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया। उन्‍हें फिल्म पेज 3 से पहचान मिली और उन्होंने ओमकारा और लाइफ इन ए मेट्रो  में दमदार अभिनय किया था। इसके लिए उन्‍होंने लगातार दो बार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। 

अभिनेत्री के निजी जीवन की बात करें तो 2007 में उन्होंने अपने सह-कलाकार रणवीर शौरी को डेट करना शुरू किया था। अपने रिश्ते के दौरान ही अभिनेत्री प्रेगनेंट हो गई थीं जिसके चलते इस जोड़े ने 3 सितंबर 2010 को एक निजी समारोह में शादी की। विवाह के कुछ समय बाद ही कोंकणा सेन शर्मा ने 15 मार्च 2011 को अपने पहले बच्चे हारून को जन्म दिया था। हालाकि दोनों लंबे समय तक साथ नहीं रह पाए और 2015 में अलग हो गए।

टॅग्स :कोंकना सेन शर्माहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!