लाइव न्यूज़ :

Maya Govind: ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ और ‘आंखों में बस हो तुम’ गीत लिखने वाली माया गोविंद का निधन, 350 फिल्म में लिखे गाने, जानिए सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2022 20:00 IST

Lyricist Maya Govind Passes Away: माया गोविंद ने 1970 के दशक में फिल्म उद्योग में काम करना शुरू किया और विनोद खन्ना अभिनीत ‘आरोप’, हेमा मालिनी की ‘रज़िया सुल्तान’ और शाहरुख खान की ‘चाहत’ जैसी कई शानदार फिल्मों के लिए गीत लिखे।

Open in App
ठळक मुद्देमस्तिष्क में खून का थक्का जमने के कारण पिछले चार महीने से उनकी हालत गंभीर थी।दो बार अस्पताल में भर्ती हुईं, जहां उन्हें आईसीयू में निगरानी में रखा गया था।जुहू स्थित अपने आवास पर नींद में अंतिम सांस ली।

Lyricist Maya Govind Passes Away: वयोवृद्ध गीतकार और कवि माया गोविंद का बृहस्पतिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 82 वर्ष की थीं। उनके बेटे अजय ने यह जानकारी दी। ‘‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’’ और ‘‘आंखों में बस हो तुम’’ जैसे लोकप्रिय गीत लिखने वाली माया गोविंद ने मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली।

माया गोविंद ने 1970 के दशक में फिल्म उद्योग में काम करना शुरू किया और विनोद खन्ना अभिनीत ‘आरोप’, हेमा मालिनी की ‘रज़िया सुल्तान’ और शाहरुख खान की ‘चाहत’ जैसी कई शानदार फिल्मों के लिए गीत लिखे।

गीतकार के बेटे अजय के मुताबिक माया गोविंद के मस्तिष्क में खून का थक्का जमने के कारण पिछले चार महीने से उनकी हालत गंभीर थी, जिसके कारण उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही थीं। गोविंद पिछले पांच महीनों में दो बार अस्पताल में भर्ती हुईं, जहां उन्हें आईसीयू में निगरानी में रखा गया था।

उन्होंने जुहू स्थित अपने आवास पर नींद में अंतिम सांस ली। अजय ने कहा, ‘‘उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था । दिसंबर में लगभग चार दिनों के लिए और फिर बाद में जनवरी में। इसके बाद से उनका घर पर ही इलाज चल रहा था। उन्होंने आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे अंतिम सांस ली। ’’ उन्होंने आखिरी बार 2014 में फिल्म ‘‘बाजार ए हुस्न’’ के लिए गीत लिखे। माया गोविंद का अंतिम संस्कार पवन हंस शवदाह गृह में किया जाएगा। 

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच