लाइव न्यूज़ :

'अफगानिस्तान में महिलाएं केवल फर्टिलिटी की मशीन बन कर रह जाएंगी, लवयात्री फेम वरीना हुसैन ने जताई चिंता

By अनिल शर्मा | Updated: August 23, 2021 16:39 IST

अफगानिस्तान की हालात और महिलाओं के प्रति तालिबान की क्रूरता को लेकर वरीना ने कहा,  20 सालों में अफगानिस्तान में जो विकास हुआ, वह सब बेकार हो गया। वह फिर से पुरानी स्थिति में पहुंच गया है।

Open in App
ठळक मुद्देवरीना ने कहा,  20 सालों में अफगानिस्तान में जो विकास हुआ, वह सब बेकार हो गयावरीना हुसैन ने कहा कि अफगानिस्तान से इमरजेंसी इमिग्रेशन हो सकता है20 साल पहले उनके परिवार को स्वीकार करने को लेकर वरीना ने भारत की तारीफ की

मुंबईः सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा के साथ लवयात्री से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं अभिनेत्री वरीना हुसैन ने तालिबानी कब्जे के बाद अफगानिस्तान की महिलाओं को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में महिलाएं सिर्फ फर्टिलिटी मशीन बनकर रह जाएंगी। 

वरीना हुसैन इराकी पिता और अफगानी मां की संतान हैं। साल 2013 में उन्होंने दिल्ली में मॉडलिंग की शुरुआत की। 20 साल पहले यानी साल 1999 को काबुल में अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान के कब्जे और मौजूदा दौर के हालात पर अपनी राय रखी। 

वरीना ने कहा कि 20 साल पहले भी हालात ऐसे ही थे। उस वक्त भी वहां चल रही जंग के कारण उनके परिवार को देश छोड़ना पड़ा था। इस समय अफगानिस्तान में जो हो रहा है, वह लगभग वैसा ही है जैसा 20 साल पहले उनके परिवार के साथ हुआ था। वरीना ने बताया कि उनके परिवार ने मजबूरी में अफगानिस्तान छोड़ा था।

वरीना 20 साल पहले परिवार के साथ भारत आई थीं तब से यहीं हैं। भारत की तारीफ करते हुए वरीना ने कहा कि वे किस्मती हैं कि भारत ने उन्हें स्वीकार कर लिया है और अब यही उनका का घर है। उन्होंने यह भी कहा कि एक खुशहाल जिंदगी के लिए एक देश से दूसरे देश में पलायन करना बहुत मुश्किल काम है।

अफगानिस्तान की हालात और महिलाओं के प्रति तालिबान की क्रूरता को लेकर वरीना ने कहा,  20 सालों में अफगानिस्तान में जो विकास हुआ, वह सब बेकार हो गया। वह फिर से पुरानी स्थिति में पहुंच गया है। वरीना ने अफसोस जताते हुए कहा कि, तालिबान के राज में अफगानिस्तान  में महिलाएं केवल फर्टिलिटी की मशीन बन जाएंगी।

अभिनेत्री ने कहा, युवाओं के मन में बदले की भावना और नफरत घर कर जाएगी। वरीना के अनुसार, अफगानिस्तान से इमरजेंसी इमिग्रेशन हो सकता है। हजारों अफगानी शरण के लिए पड़ोसी देशों में जा सकते हैं। नए देश में अपने लिए जगह तलाश करना बहुत मुश्किल होता है।

टॅग्स :वरीना हुसैनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!