लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: भोजपुरी अभिनेताओं के बल पर मतदाताओं को लुभाएगी बीजेपी

By भाषा | Updated: March 28, 2019 16:34 IST

 भाजपा भोजपुरी फिल्म जगत के कुछ बड़े कलाकारों की लोकप्रियता के सहारे पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में लोकसभा की कुछ सीटों पर कब्जा करना चाहती है।

Open in App

 भाजपा भोजपुरी फिल्म जगत के कुछ बड़े कलाकारों की लोकप्रियता के सहारे पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में लोकसभा की कुछ सीटों पर कब्जा करना चाहती है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि भाजपा में रवि किशन, गायक-अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ ‘निरहुआ’ और पवन सिंह जैसे भोजपुरी सिनेमा के सितारे शामिल हुये हैं और उनके पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से चुनाव लड़ने की संभावना है जहां भोजपुरी मतदाताओं की अच्छी तादाद हैं।

पवन सिंह पहले से ही भाजपा में हैं जबकि यादव बुधवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुये। जाने माने भोजपुरी अभिनेता-गायक मनोज तिवारी पहले से ही भाजपा में हैं। 2013 में भाजपा में शामिल होने वाले तिवारी इस समय पार्टी के दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हैं। मुंबई भाजपा के महासचिव अमरजीत मिश्रा ने बताया, ‘‘मनोज तिवारी, रवि किशन, निरहुआ, पवन सिंह जैसे भोजपुरी फिल्म जगत के सभी बड़े सितारे भाजपा के साथ हैं और वे चुनाव में अजेय रहेंगे।’’

किशन ने पहले से ही जौनपुर से प्रचार शुरू कर दिया है। हालांकि, भाजपा ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के इस सीट के लिए प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। अभिनेता ने कहा कि वह जौनपुर से चुनाव लड़ने जा रहे हैं और वह कुछ समय से सामाजिक मुद्दों को उठाते रहे हैं।

किशन ने पीटीआई-भाषा को फोन पर बताया, ‘‘हर कोई मुझे और मेरे काम को जानता है, विशेषकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग। मैंने चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा व्यक्त की है और मैं मोदी जी, अमित शाह जी और योगी जी का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझे पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों की सेवा का मौका देने का निर्णय लिया।’’ भाषा चंदन प्रशांत प्रशांत

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिनेश लाल यादव (निरहुआ)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस