लाइव न्यूज़ :

Leeds International Film Festival 2024: मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘द फैबल’ ने रचा इतिहास, मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2024 15:26 IST

Leeds International Film Festival 2024: लेखक-निर्देशक राम रेड्डी द्वारा निर्देशित द फैबल ने कॉन्स्टेलेशन फीचर फिल्म प्रतियोगिता में पुरस्कार जीता, जो दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ "नए, अग्रणी सिनेमा" का सम्मान करता है।

Open in App

Leeds International Film Festival 2024: ब्रिटेन में आयोजित 38वें ‘लीड्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘द फैबल’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है। लेखक-निर्देशक राम रेड्डी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द फैबल’ को ‘कांस्टेलेशन फीचर फिल्म’ प्रतियोगिता में पुरस्कार मिला है। बाजपेयी ने कहा कि उन्हें ‘लीड्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में फिल्म ‘द फैबल’ को मिले सम्मान पर गर्व है। उन्होंने कहा, ‘‘इस फिल्म में निर्देशक राम रेड्डी, प्रताप रेड्डी, जूही अग्रवाल, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन के साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा। रेड्डी की कहानी कहने की शैली और जादुई यथार्थवाद के अनूठे मिश्रण ने इस फिल्म को और अच्छा बना दिया।’’

अभिनेता ने एक बयान में कहा, ‘‘मेरे सह-कलाकार प्रियंका बोस, दीपक डोबरियाल और तिलोत्तमा शोम ने इस फिल्म में असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया। लीड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीतना न केवल हमारी फिल्म के लिए जीत है, बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए भी गर्व का क्षण है। मुझे उम्मीद है कि ‘द फैबल’ दुनिया भर के लोगों को प्रेरित और प्रभावित करती रहेगी।’’

कार्यकारी निर्माता गुनीत मोंगा कपूर ने कहा कि वह सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार पाकर रोमांचित हैं। फिल्म ‘द फैबल’ को पिछले महीने एमएएमआई (मामी) मुंबई फिल्म फेस्टिवल (2024) में स्पेशल जूरी पुरस्कार भी मिला था।

टॅग्स :मनोज बाजपेयीफिल्मबॉलीवुड हीरोफिल्म टाइटल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई