लाइव न्यूज़ :

लल्ली निकली टल्ली: राजू श्रीवास्तव ने उड़ाया भारती सिंह का मजाक, वीडियो हुआ जमकर वायरल

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: November 24, 2020 15:09 IST

राजू श्रीवास्तव ने यू-ट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह भारती सिंह का मजाक उड़ा रहे हैं...

Open in App
ठळक मुद्देड्रग्स केस में भारती सिंह को जमानत।कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने उड़ाया भारती सिंह का मजाक।सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो।

मुंबई की अदालत ने 23 नवंबर को मादक पदार्थ जब्ती मामले में गिरफ्तार मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को जमानत दे दी है। मजिस्ट्रेट ने दोनों को 15,000-15,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दी।

15 हजार के मुचलके पर मिली जमानत

भारती और उनके पति को मामले में कुछ हद तक भले ही राहत मिली हो, लेकिन कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने ्अपने एक वीडियो से उन्हें जमकर ट्रोल किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

राजू श्रीवास्तव ने अपने ही अंदाज में कसा तंज

इस वीडियो को राजू श्रीवास्तव ने अपने यू-ट्यूब अकाउंट पर डाला, लेकिन यह वीडियो कुछ घंटों में ही फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। इस 12 मिनट के वीडियो में राजू श्रीवास्तव बता रहे हैं कि उन्हें भी पहले बॉलीवुड पार्टी में बुलाया जाता था, लेकिन बाद उन्हें ऐसी जगहों पर बुलाना बंद कर दिया गया, क्योंकि वह नशे से दूर रहते हैं।

राजू श्रीवास्तव का कहना है कि अगर ड्रग्स रोकना है, तो बड़े-बड़े माफिया को पकड़ा जाए। हालांकि राजू श्रीवास्तव ने ये बातें काफी मजाकिया अंदाज में कहीं, लेकिन उनकी इन बातों में काफी गहराई भी थी।

भारती के घर से मिला था गांजा, हिरासत के बाद मिली जमानत

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने उपनगर अंधेरी में दंपति के घर से गांजा की जब्ती के बाद सिंह को शनिवार को गिरफ्तार किया था जबकि उनके पति को रविवार सुबह हिरासत में लिया गया। रविवार को उन्हें मजिस्ट्रेट अदालत के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

इसके बाद दोनों ने अपने वकील अयाज खान के जरिए जमानत याचिकाएं दाखिल की थीं, जिसपर सोमवार को सुनवाई हुई । एनसीबी ने दंपति के आवास और कार्यालय पर छापे के दौरान 86.5 ग्राम गांजा की जब्ती की थी। मादक पदार्थ रोकथाम संबंधी एनडीपीएस कानून के तहत इसे ‘कम मात्रा’ माना गया है।

टॅग्स :भारती सिंहयू ट्यूबमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

कारोबारकौन थे विजयपत सिंघानिया?, 87 साल के उम्र में ली अंतिम सांस?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?