लाइव न्यूज़ :

Kushal Punjabi Suicide: कुशल पंजाबी के पिता ने किया खुलासा, बताया सुसाइड से एक रात पहले क्या हुआ था

By ज्ञानेश चौहान | Updated: January 3, 2020 14:22 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुशल पंजाबी ड‍िप्रेशन में थे। उन्होंने सुसाइड से पहले एक डेढ़ पन्नों का लेटर लिखा था जो कि तलाश के दौरान पुलिस को मिला। इस लेटर में उन्होंने लिखा कि उनकी मौत का जिम्मेदार कोई भी नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकुशल पंजाबी काल, लक्ष्य और सलाम-ए-इश्क जैसी बड़ी फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं।सुसाइड से पहले कुशल ने एक डेढ़ पन्नों का लेटर लिखा था, जो तलाश के दौरान पुलिस को मिला।

बॉलीवुड और टीवी एक्टर कुशल पंजाबी (Kushal Punjabi) के सुसाइड के चर्चे पिछले कई दिनों से हो रहे हैं। उन्होंने 27 दिसंबर 2019 को सुसाइड  (Kushal Punjabi Suicide) किया था। इस खबर ने पूरी टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री को हैरान कर दिया था।  किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा था कि इतना खुशमिजाज इंसान अचानक सुसाइड कैसे कर सकता है। हाल ही में कुशल पंजाबी (Kushal Punjabi) के पिता ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि सुसाइड से पहले कुशल के साथ क्या हुआ था।

कुशल के पिता ने कही ये बातेंस्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, कुशल पंजाबी (Kushal Punjabi) के पिता ने बताया कि सुसाइड से एक रात पहले कुशल एकदम ठीक थे। उन्होंने बताया कि 'कुशल ने मेरे साथ सुसाइड से एक रात पहले डिनर किया था। इस दौरान कुशल बिल्कुल ठीक था। हमारे बीच एकदम नॉर्मल बातचीत हुई, वैसे ही जैसे पिता और बेटे के बीच होती हैं।' कुशल के पिता ने यह भी बताया कि 'कुशल सर्किट रेस के दौरान घायल हो गया था। उसके कंधे की सर्जरी होनी थी और इसमें उसे कुछ समय तक अपने कंधे को बिल्कुल भी नहीं हिलाना था।'

शादीशुदा लाइफ से परेशान थे कुशलमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुशल पंजाबी (Kushal Punjabi) अपनी शादीशुदा लाइफ को लेकर परेशान थे। उनके पास कोई काम भी नहीं था जिसकी वजह से वे परेशान रहते थे, जिसका असर उनकी पर्सनल लाइफ पर पड़ रहा था। कुशल की पत्नी उनसे अलग फ्रांस में रहती थीं। उनका एक बच्चा भी है जो कि पत्नी के पास रहता है। कुशल अपने बच्चे से बेहद प्यार करते थे।

मॉडलिंग से की थी करियर की शुरुआतआपको बता दें कि कुशल पंजाबी (Kushal Punjabi) ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल और डांसर के तौर पर की थी। उन्होंने काल, लक्ष्य और सलाम-ए-इश्क जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया। कुशल ने यूरोपीय मूल की ऑड्रे डल्‍हन से नबंवर 2015 में फ्रंस के बीच पर भारतीय रीति-र‍िवाजों से शादी की थी। दोनों ने यहां पर शानदार फोटोशूट भी करवाया था। दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश थे। 

बेटे से करते थे बेहद प्यारकुशल पंजाबी  (Kushal Punjabi) का एक बेटा भी है जिसका नाम कियान है। कुशल अपने बेटे के साथ काफी खुश थे। उनके पेरेट्स के अलावा एक बहन भी है, वे अपने परिवार के बेहद करीब थे और इंस्टाग्राम पर अक्‍सर सभी की तस्‍वीरें पोस्‍ट करते थे। लेकिन हालातों के आगे किशन पंजाबी मजबूर हो गए और उन्होंने सुसाइड कर लिया।

डिप्रेशन में थे कुशलमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुशल पंजाबी ड‍िप्रेशन में थे। उन्होंने सुसाइड से पहले एक डेढ़ पन्नों का लेटर लिखा था जो कि तलाश के दौरान पुलिस को मिला। इस लेटर में उन्होंने लिखा कि उनकी मौत का जिम्मेदार कोई भी नहीं है।

सुसाइड नोट में किया प्रॉपर्टी बंटवारे का जिक्रवहीं कुशल ने अपनी प्रॉपर्टी के बंटवारे का भी जिक्र इस लेटर में किया। उन्होंने आधी प्रॉपर्टी माता-पिता और बहन के नाम की है और बाकी आधी प्रॉपर्टी बेटे के नाम। लेकिन प्रॉपर्टी के बंटवारे में कहीं भी उनकी वाइफ ऑड्रे डल्‍हन का नाम नहीं है। 

आर्थिक तंगी का शिकार थे कुशलमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुशल आर्थिक तंगी झेल रहे थे, उनके पास काम नहीं था। इसलिए प्रोफेशनल लाइफ की परेशानियां उनकी पर्सनल लाइफ पर भी इफेक्ट डाल रही थी। शायद इसी वजह से उन्होंने सुसाइड कर लिया।

सुसाइड से पहले कुशल पंजाबी ने ये तस्वीरें शेयर की थीं...

टॅग्स :कुशल पंजाबीबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!