Kumkum Bhagya Preview, March 17, 2020: क्या इस बार हो पाएगा अभी और प्रज्ञा का मिलन? मंगलवार को बड़ा सच आएगा सामने
By अमित कुमार | Published: March 17, 2020 02:45 PM2020-03-17T14:45:50+5:302020-03-17T14:56:52+5:30
Kumkum Bhagya Preview, March 17, 2020: मंगलवार को दिखाए जाने वाले एपिसोड में होली के मौके पर प्रज्ञा रणबीर के कहने पर रिया के घर आती है। जहां अभिषेक सो रहा होता है, ऐसे में प्रज्ञा अभिषेक से मिलने के लिए आगे बढ़ती है।
Kumkum Bhagya Preview, March 17, 2020: मंगलवार यानी आज के एपिसोड में अभी और प्रज्ञा का मिलन हो सकता है। हालांकि, ये दोनों पहले भी मिल चुके हैं, लेकिन दोनों इस बात से अंजान है कि उनकी दूसरी बेटी कौन है। अभिषेक मेहरा रिया के साथ रहते हैं तो वहीं प्रज्ञा प्राची के साथ। ऐसे में प्रज्ञा और प्राची भी नहीं जानती कि वो दोनों एक-दूसरे की बहन हैं।
मंगलवार को दिखाए जाने वाले एपिसोड में होली के मौके पर प्रज्ञा रणबीर के कहने पर रिया के घर आती है। जहां अभिषेक सो रहा होता है, ऐसे में प्रज्ञा अभिषेक से मिलने के लिए आगे बढ़ती है। लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा होता है कि एक बार फिर प्रज्ञा अभिषेक से मिल नहीं पाती और यह नहीं जान पाती कि रिया उसकी बेटी है। वहीं दूसरी ओर प्राची, रणबीर को बेकसूर साबित करने की कोशिश में लगी हुई है।
कुमकुम भाग्य में दर्शकों को देखने को मिलेगा कि किस तरह प्राची रणबीर को बचाने के लिए माया से नशे में सच बाहर निकालने का काम करती है। माया कैमरे के सामने कबूल करती हैं कि उसने रणबीर पर झूठा मोलेस्टेशन का आरोप लगाया हुआ है।