लाइव न्यूज़ :

मोदी के प्यार में आपने बिना गलती किए गंवा दिए 30 % दौलत, अभिनेता ने कहा- आज 1 डॉलर की कीमत 78 है, मनमोहन सरकार में 54 थे, आए ऐसे कमेंट्स

By अनिल शर्मा | Updated: March 3, 2022 13:07 IST

अभिनेता केआरके ने ट्वीट में लिखा, देशवशियों आज 1 Dollar= ₹78 हो गया है! जो 2013 में मनमोहन सिंह जी की सरकार में ₹54 था! मतलब आपने मोदी जी के प्यार में अपनी लगभग 30% दौलत बिना कोई व्यापार और कोई गलती किए खो दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकमाल आर खान ने मनमोहन सरकार से मौजूदा सरकार में डॉलर और रुपए की तुलना की हैकेआरके ने कहा आज एक डॉलर 78 रुपए के बराबर है इसका मतलब आपने 30 फीसदी दौलत गंवा दी

मुंबईः फिल्म अभिनेता ने नरेंद्र मोदी की सरकार और मनमोहन सिंह सरकार में डॉलर की रुपए से तुलना कर मौजूदा सरकार पर हमला बोला है। अभिनेता के इस ट्वीट पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। फिल्म अभिनेता कमाल आर खान यानी केआरके ने अपने एक ताजे ट्वीट में कहा है कि आज एक डॉलर कीमत 78 हो चुका है जो मनमोहन सिंह की सरकार में 54 था। केआरके ने कहा कि बिना किसी गलती के आपने अपनी 30 फीसदी दौलत गंवा दी।

केआरके ने ट्वीट में लिखा, देशवशियों आज 1 Dollar= ₹78 हो गया है! जो 2013 में मनमोहन सिंह जी की सरकार में ₹54 था! मतलब आपने मोदी जी के प्यार में अपनी लगभग 30% दौलत बिना कोई व्यापार और कोई गलती किए खो दी है। डॉलर जल्द ही ₹80 तक पहुंच जाएगा। उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई। 

अभिनेता के इस ट्वीट पर ट्विटर यूजर्स अपने-अपने आंकड़े पेश कर रहे हैं। दोनों की पार्टियों के समर्थक इस बात को लेकर आपस में ही भिड़ गए। एक यूजर ने लिखा- वर्तमान 1 USD = INR 75.06 बाकी आप का कमीशन है क्या। 1947 में 1USD =INR 4.16 और 2014 में जब हमें भ्रष्ट UPA सरकार से आजादी मिली तो यह INR 62 लगभग थी। 2004 पहली यूपीए सरकार के दौरान यह 45 थी। कृपया वृद्धि% की जांच करें। और यदि आप अधिक विस्तृत चर्चा चाहते हैं तो कृपया डीएम करें। 

इस पर एक युवक ने जवाब दिया, एक्सचेंज रेट नहीं जोड़ोंगे क्या? जितना गूगल पर लिखा है इतने पर ही एक्सचेंज कर लोगे क्या? एक अन्य ने 2013 में डॉलर का रुपए में कीमत का गूगल स्क्रीनशॉट साझा किया जिसमें  2013 में एक डॉलर की कीमत 58 रुपए लिखा है। इसे साझ करते हुए यूजर ने लिखा कुछ पढ़ लिख लो। 

एक ने लिखा- आजादी के समय 1 रुपए 1 अमरीकी डालर के बराबर था, आज जब डॉलर 78 रुपये के बराबर है फिर भी भारत आज की तुलना में गरीब था। केवल विनिमय दर किसी भी देश की अर्थव्यवस्था की पूरी तस्वीर नहीं दर्शाती है। अर्थशास्त्र अलग चीज है। आप इसे समझने के लिए पर्याप्त साक्षर नहीं हैं

टॅग्स :कमाल आर खाननरेंद्र मोदीमनमोहन सिंहडॉलर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?