लाइव न्यूज़ :

ट्विटर पर केआरके ने बदला अपना सरनेम, 'खान' से हुए कमाल राशिद कुमार, जानें वजह

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 20, 2022 17:36 IST

अभिनेता और ट्रेड एनालिस्ट कमाल राशिद खान उर्फ ​​केआरके एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, इस बार वो अपने उपनाम (सरनेम) की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने घोषणा की कि वह अपना उपनाम (सरनेम) हटाकर अब अपनी पत्नी सरनेम इस्तेमाल करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकेआरके ने ट्विटर पर घोषणा की कि वह अपना उपनाम (सरनेम) हटाकर अब अपनी पत्नी सरनेम इस्तेमाल करेंगे।अब उनका नाम मेरा नाम कमाल राशिद कुमार है।सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना नाम बदल लिया है।

मुंबई: अभिनेता और फिल्म समीक्षक कमाल राशिद खान उर्फ ​​केआरके बॉलीवुड फिल्मों और सितारों की आलोचना करने के लिए मशहूर हैं। हाल ही में वह आमिर खान और उनकी नई फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लगातार निशाना बनाने के कारण काफी सुर्खियों में हुए थे। फिल्मों की समीक्षा करने के अलावा वह ऐसे ट्वीट करने के लिए भी मशहूर हैं जो इंटरनेट पर कोई न कोई विवाद पैदा करते रहते हैं।

‎फिलहाल, केआरके ने शनिवार को ट्विटर पर घोषणा की कि वह अपना उपनाम (सरनेम) हटाकर अब अपनी पत्नी सरनेम इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज मैंने अपने नाम से खान को हटाने और अपनी पत्नी का सरनेम कुमार अपने नाम में जोड़ने का फैसला किया है। मेरी पत्नी का नाम अनीता कुमार है। तो अब मेरा नाम कमाल राशिद कुमार है! इसके साथ सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना नाम बदल लिया है।

उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। वैसे केआरके का नाम बदलने का ये फैसला काफी हैरान कर देने वाला है। बता दें कि केआरके एक भारतीय अभिनेता, निर्माता और लेखक हैं। उन्होंने 2009 में रियलिटी शो बिग बॉस में भाग लिया था। ​​केआरके ने अपने करियर में देशद्रोही नाम की एक फिल्म में अभिनय किया, जिसका उन्होंने निर्माण भी किया। इसे आलोचकों और दर्शकों से नकारात्मक समीक्षा मिली और इसे अक्सर बॉलीवुड की अब तक की सबसे खराब फिल्मों में से एक माना जाता है।

देखिए यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

टॅग्स :कमाल राशिद खानहिन्दी सिनेमा समाचारलाल सिंह चड्ढा फिल्मआमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!