लाइव न्यूज़ :

शाहरुख को अभिनेता ने आमिर खान से दूर रहने की दी सलाह, लाल सिंह चड्ढा ऐक्टर को बताया डूबता हुआ जहाज

By अनिल शर्मा | Updated: July 12, 2022 14:27 IST

कमाल खान आमिर की आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर नाकारात्मक बातें करते रहते हैं। फिल्म अगस्त में रिलीज होनी है। कमाल खान ने कह दिया है कि आमिर का समय अब खत्म हो चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देकमाल आर खान ने आमिर खान को डूबता हुआ जहाज बताया हैकेआरके ने शाहरुख खान को आमिर से दूर रहने की सलाह दी है

 कमाल आर खान यानी केआरके अपने मजेदार ट्वीट्स के लिए जाने जाते हैं। कई बार वह तात्कालिक मुद्दों पर जोरदार तंज भी कसते हैं और फिर सुर्खियों में आ जाते हैं। बॉलीवुड अभिनेताओं को निशाने पर लेने वाले केआरके इस बीच अपने एक ताजा ट्वीट को लेकर चर्चा में है जिसमें उन्होंने शाहरुख खान को आमिर खान से दूर रहने की सलाह दी है।

केआरके ने आमिर खान को डूबता हुआ जहाज बताया है और शाहरुख को दूर रहने की बात कही है। साथ ही केआरके शाहरुख को चेतावनी भी दी है कि अगर वह आमिर से दूरी नहीं बनाते हैं तो उन्हें दर्शकों के गुस्सा का शिकार होना पड़ेगा और उनका करियर खत्म हो जाएगा।

केआरके ने ट्वीट में लिखा- मैं शाहरुख खान को सुझाव दूंगा कि भाई आप आमिर खान से दूर ही रहो! ये डूबता हुआ जहाज है। आमिर को सहारा देने की गलती ना करना। आमिर का वही काम है, कि हम तो डूबेंगे सनम, तुम को भी ले डूबेंगे! अगर आप आमिर का साथ देंगे तो जनता आपसे भी नाराज हो सकती है।

गौरतलब है कि कमाल खान आमिर की आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर नाकारात्मक बातें करते रहते हैं। फिल्म अगस्त में रिलीज होनी है। कमाल खान ने कह दिया है कि आमिर का समय अब खत्म हो चुका है। यही एक अन्य ट्वीट में भी आमिर को लेकर केआरके ने तंज कसा है। 

केआरके ने लिखा. आमिर खान इस बात को समझते हैं कि उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज से पहले ही डिजास्टर साबित हो चुकी है। इसलिए आमिर ने शाहरुख से अपनी फिल्म प्रमोट करने का अनुरोध किया है। अरे आमिर भाई शाहरुख के कहने से तो लोग उनकी ही फिल्म नहीं देखते दो आपकी फिल्म को क्या देखेंगे।

टॅग्स :शाहरुख़ खानआमिर खानकमाल आर खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?