लाइव न्यूज़ :

जानिए कौन हैं करण जौहर की अगली स्टूडेंट तारा सुतारिया?

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: April 12, 2019 18:27 IST

तारा सुतारिया एक क्लासिकल ट्रेंड डांसर हैं. उन्होंने मॉडर्न और लैटिन अमेरिकन डांस भी सीखा है. इतना ही नहीं तारा डांसर होने के साथ साथ  एक प्रोफेशनल सिंगर भी है.

Open in App
ठळक मुद्देतारा सुतारिया दिल्लू यूनिवर्सिटी से पढ़ी-लिखी हैं। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' तारा सुतारिया की डेब्यू फिल्म हैं।'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में तारा सुतारिया के साथ अनन्या पांडे और टाइगर श्रॉफ लीड रोल में होंगे।

तारा सुतारियाकरण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू  करेंगी. इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे भी हैं.

अनन्या पांडे भी अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं. अनन्या एक्टर चंकी पांडे की बेटी हैं. तारा सुतारिया बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं. लेकिन बॉलीवुड में करियर शुरू करने से पहले ही तारा सुतारिया काफी सुर्खियों में हैं. 19 नवम्बर 1995 को मुंबई में जन्मीं तारा  सुतारिया ने अपने करियर की शुरुआत  डिज्नी इंडिया के शो 'Big Bada Boom' से बतौर VJ की थी.

इसके अलावा  डिज्नी चैनल के शो 'बेस्ट ऑफ़ लक निक्की', 'The Suite Life of Karan & Kabir' और 'ओये जस्सी' में भी तारा को देखा गया था.

तारा सुतारिया एक क्लासिकल ट्रेंड डांसर हैं. उन्होंने मॉडर्न और लैटिन अमेरिकन डांस भी सीखा है. इतना ही नहीं तारा डांसर होने के साथ साथ  एक प्रोफेशनल सिंगर भी है. तारा ने 7 साल की उम्र से ही संगीत सीखना शुरू किया था.  इसके साथ ओपेरा सिंगर भी हैं और कई नेशनल और इंटरनेशनल प्लेटफार्म पर परफॉर्म कर चुकी हैं. ये बहुत कम लोग जानते हैं  कि तारा  सुतारिया  ने फिल्म 'तारे जमीं पर' और 'गुजारिश' में गाना भी गाया है.

तारा सुतारिया ने सिंगर अरमान मालिक के साथ कई शोज किये हैं. वो अरमान मालिक की फैन बड़ी फैन हैं. 

तारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. तारा सुतारिया की एक जुड़वा बहन भी है जिनका नाम पिया सुतारिया है.

पिया सुतारिया एक  प्रोफेशनल बैले डांसर हैं. तारा को पार्टीज का बहुत शौक है.

तारा सुतारिया, टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' 10 मई को रिलीज हो रही है।

टॅग्स :तारा सुतारियाटाइगर श्रॉफअनन्या पाण्डेयकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहारिया के बीच हुआ ब्रेकअप? AP ढिल्लों कॉन्सर्ट विवाद के कुछ ही समय बाद दोनों का रिश्ता खत्म!

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ड्रेस, हाथ में गन और तीखी नजरें, Toxic में तारा सुतारिया का सबसे बोल्ड अवतार

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office: तीन दिन में 21.24 करोड़ रुपये कमाई, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन मचा रहे धमाल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस