इस एक्ट्रेस की मां ने केएल राहुल को किया इनवाइट, जानिए क्या है कारण

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 9, 2020 10:20 AM2020-03-09T10:20:51+5:302020-03-09T10:20:51+5:30

आकांक्षा रंजन की मां अनु रंजन हर साल स्पेशल चैरिटी इवेंट ऑर्गेनाइज करती हैं, इस साल अनु ने केएल राहुल को आमंत्रित किया है

KL Rahul Receives Special Invite From Akansha Ranjan’s Mother For Their Charity Cause Event | इस एक्ट्रेस की मां ने केएल राहुल को किया इनवाइट, जानिए क्या है कारण

फाइल फोटो

Highlightsएक्ट्रेस आकांक्षा रंजन और इंडियन क्रिकेटर के एल राहुल के डेटिंग की चर्चा एक समय में चर्चा पर थींकेएल राहुल भारतीय क्रिकेट टीम के एक जांबाज प्लेयर हैं।


एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन और इंडियन क्रिकेटर के एल राहुल के डेटिंग की चर्चा एक समय में चर्चा पर थीं। लेकिन ये खबरें कुछ समय के लिए आईं थीं और ये अफवाहें समय के साथ बंद हो गई थीं। इसके बाद राहुल के बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के करीब होने की खबर शुरू हो गई थीं। अब आकांक्षा और केएल राहुल से जुड़ी एक और खबर सामने आई है।

केएल राहुल भारतीय क्रिकेट टीम के एक जांबाज प्लेयर हैं। वह मैदान में अपने खेल से फैंस को दीवाना कर देते हैं। स्पॉटबॉय की खबरे के अनुसार आकांक्षा रंजन की मां अनु रंजन हैं, जो हर साल एक विशेष चैरिटी कार्यक्रम आयोजित करती हैं, जिसे बी विद बेटी कहा जाता है, इस बार आकाक्षां की मां ने क्रिकेटर केएल राहुल को अपने कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है।

चैरिटी कार्यक्रम शाम 7 बजे जेडब्ल्यू मैरियट में किक-स्टार्ट होगा। खबर के अनुसार केएल राहुल के साथ-साथ अथिया शेट्टी भी अपनी उपस्थिति इस कार्यक्रम में दर्ज कराएंगी। आकांक्षा रंजन बेशक इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगी। यह एक चैरिटी फैशन है जो हर साल आयोजित होता है।


पिछले साल दिसंबर में इंडिया ने वेस्ट इंडीज को टी20 इंटरनेशनल के फाइनल में मात दी थी। इस वक्त  इस मैच में आकांक्षा और अथिया दोनों मैदाम में मौजूद थीं। दोनों एक्ट्रेस केएल राहुल के लिए चियर करती नजर आईं थीं। धर्मा प्रोडक्शन की वेब फिल्म गिल्टी में आकांक्षा रंजन भी नजर आई हैं। आकांक्षा रंजन कपूर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड हैं।

आथिया के साथ इश्क की खबरें


अब खबरों की मानें तो अथिया और राहुल प्यार में हैं, हालांकि वो पब्लिक अपीरियंस से बचते हैं। खबरों की मानें तो कुछ समय पहले से दोनों की डेटिंग शुरू हुई है। दोनों की मुलाकात एक दोस्त के जरिए हुई है।उनकी कॉमन फ्रेंड आकांक्षा रंजन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर भी शेयर की थी। इस फोटो में आथिया और केएल राहुल साथ में नजर आए। फोटो इसी साल अप्रैल में शेयर की गई। जिसके बाद से ये खबर चर्चा में है। फिलहाल आथिया ने इस पर कुछ भी कहने से मना कर दिया है। 

Web Title: KL Rahul Receives Special Invite From Akansha Ranjan’s Mother For Their Charity Cause Event

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे