सेटिंग करा के जा: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का धमाकेदार गाना वायरल, 11 करोड़ से ज्यादा बार देख चुके फैंस

By मनाली रस्तोगी | Published: August 26, 2020 09:52 PM2020-08-26T21:52:26+5:302020-08-26T21:52:26+5:30

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का गाना 'सेटिंग करा के जा' यूट्यूब पर काफी धमाल मचा रहा है।

Khesari Lal and Kajal Raghwani Setting Kara K Ja Bhojpuri Song goes viral | सेटिंग करा के जा: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का धमाकेदार गाना वायरल, 11 करोड़ से ज्यादा बार देख चुके फैंस

सेटिंग करा के जा: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का धमाकेदार गाना वायरल, 11 करोड़ से ज्यादा बार देख चुके फैंस

Highlightsइस वीडियो को अब तक लगभग 11 करोड़ 58 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। खेसारी लाल यादव के पुराने गाने अक्सर ट्रेंड करते रहते हैं।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। इन दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस ने हमेशा सराहा है। ऐसे में दोनों का गाना 'सेटिंग करा के जा' यूट्यूब पर दर्शकों के बीच धमाल मचा रहा है। गाने का वीडियो यूट्यूब पर दर्शकों के बीच खासा पसंद किया जा रहा है। 

इस वीडियो को अब तक लगभग 11 करोड़ 58 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लॉकडाउन में खेसारी लाल यादव के पुराने गाने अक्सर ट्रेंड करते रहते हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की केमिस्ट्री जबरदस्त नजर आ रही है। लोग इस गाने को बार-बार देख रहे हैं। इससे पहले खेसारी लाल की हिट भोजपुरी फिल्म 'मेहंदी लगाके रखना' का एक गाना फैंस के बीच जमकर सुर्खियां बटोर रहा था।

वहीं इंदु सोनाली द्वारा गया हुआ 'फटकत रहिनी चाउर' गाना फैंस लगातार सुन रहे हैं। श्याम देहाती ने गाने के बोल लिखे हैं जो कि बेहद शानदार हैं। खेसारी का एक और नया गाना 'जवानी के आग है, टेंकर से ना बुती' यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने सुर दिए हैं। वहीं प्यारे लाल यादव, आजाद सिंह और श्याम देहाती ने इस गाने को लिखा है। भोजपुरी फिल्म 'एक साजिश जाल' का यह गाना फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। इससे पहले खेसारी का गाना 'सजी ना सेज' भी रिलीज होते ही लोगों के बीच काफी पसंद किया गया था।

Web Title: Khesari Lal and Kajal Raghwani Setting Kara K Ja Bhojpuri Song goes viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे