लाइव न्यूज़ :

2019 की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई केसरी, ऑनलाइन लीक से अब हो सकता है कमाई पर असर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 23, 2019 08:36 IST

'केसरी' ने बंपर ओपनिंग की है और ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक यह साल 2019 की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साबित हुई है

Open in App

होली के मौके पर अक्षय कुमार की 'केसरी' और भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी की डेब्यू फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' रिलीज हुई है. 'केसरी' ने बंपर ओपनिंग की है और ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक यह साल 2019 की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साबित हुई है. रिलीज के दिन इस फिल्म ने कुल 22 करोड़ का बिजनेस किया है. फिल्म के वीकेंड में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है, लेकिन यह फिल्म पाइरेसी का शिकार हो गई है.

रिलीज होते ही 'केसरी' के ऑनलाइन लीक होने से फिल्म का कलेक्शन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है. 'केसरी' को देश भर में कुल 3,600 स्क्रीन और विदेशों में 600 स्क्रीन मिले हैं. फिल्म का बजट करीब 80 करोड़ रु. है. धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है. 

फिल्म में अक्षय कुमार की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा भी लीड रोल में हैं. फिल्म के डायलॉग की भी तारीफ हो रही है, लेकिन इसके लीक होने से मेकर्स को नुकसान हो सकता है. 'केसरी' से पहले अक्षय कुमार की '2.0' भी लीक हुई थी. इसके अलावा 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक', 'गली ब्वॉय', 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' और 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी जैसी फिल्में भी लीक हो चुकी हैं.

टॅग्स :केसरी मूवीअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?