लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री के पार्लर पर हुआ था हमला, डॉन रवि पुजारा का कनेक्शन तलाश रही है पुलिस

By भाषा | Updated: December 17, 2018 04:40 IST

अभिनेत्री लीना मारिया पॉल द्वारा यहां संचालित ब्यूटी पॉर्लर पर दो लोगों द्वारा कथित तौर पर की गई गोलीबारी की घटना में अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारा की भूमिका की जांच कर रही है।

Open in App

 केरल पुलिस विवादों में रहने वाली दक्षिण भारतीय अभिनेत्री लीना मारिया पॉल द्वारा यहां संचालित ब्यूटी पॉर्लर पर दो लोगों द्वारा कथित तौर पर की गई गोलीबारी की घटना में अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारा की भूमिका की जांच कर रही है। 

पुलिस ने बताया था कि पूरे चेहरे का हेलमेट पहने व्यक्ति शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पनमपिल्ली नगर में पार्लर पर आये। उन्होंने दो गोलियां चलायी और फरार हो गये। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘दोनों व्यक्तियों ने एक ए4 साइज पेपर छोड़ा था जिस पर दोनों तरफ रवि पुजारा लिखा था। हम सभी कोणों से मामले की जांच कर रहे हैं।’’ 

इस बीच, अभिनेत्री ने मीडिया को बताया कि उससे रुपया मांगने के लिए चार इंटरनेट कॉल आयी थीं। अभिनेत्री ने बताया, ‘‘मुझे पिछले एक महीने में लोगों की चार इंटरनेट कॉल आयी जिन्होंने रवि पुजारा गिरोह के होने का दावा किया। उन सभी ने अलग-अलग राशि की मांग की।’’ उन्होंने बताया कि वह मामले में जांच और सुरक्षा की मांग को लेकर केरल उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगी।

पुलिस इलाके का सीसीटीवी फुटेज प्राप्त करने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को शनिवार को बताया, ‘‘हमें संदेह है कि इस्तेमाल किया गया हथियार एयर पिस्तौल था।

टॅग्स :हत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?