लाइव न्यूज़ :

कविता कृष्णमूर्ति ने देश से दूर बिखेरी अपनी जादुई आवाज, नेपाली श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध 

By भाषा | Updated: March 12, 2019 09:01 IST

प्रख्यात गायिका कविता कृष्णमूर्ति ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रखे गए एक कार्यक्रम के दौरान अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Open in App

प्रख्यात गायिका कविता कृष्णमूर्ति ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रखे गए एक कार्यक्रम के दौरान अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

अपने पति एवं प्रसिद्ध वायलन वादक डॉक्टर एल सुब्रमण्यम के साथ यहां पहुंची कृष्णमूर्ति ने अपनी टीम के साथ दो घंटे तक प्रस्तुति दी और कार्यक्रम में जुटी नामी गिरामी हस्तियों की सभा का मनोरंजन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय महिला संघ की ओर से यहां भारतीय दूतावास परिसर में किया गया।

नेपाल में एक महीने तक चलने वाले भारतीय उत्सव के तहत उन्होंने भजन, बॉलीवुड के गानों एवं एक नेपाली गीत पर प्रस्तुति दी।

इस कार्यक्रम में नेपाल के उपराष्ट्रपति नंद बहादुर पुन, नेपाल सेना प्रमुख पूरणचंद्र थापा और बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला के साथ ही नेपाल में भारत के राजदूत मंजीव सिंह पुरी मौजूद थे।

टॅग्स :कविता कृष्णमूर्ति
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे स्पेशल कविता कृष्णमूर्ति: बॉलीवुड की वो गायिका जिसने श्रीदेवी से लेकर ऐश्वर्या राय तक को अपनी आवाज दी

बॉलीवुड चुस्कीकविता कृष्णमूर्ति: वो गायिका जिसने श्रीदेवी से लेकर ऐश्वर्या राय तक को अपनी आवाज दी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?