लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की फिल्म के लिए नहीं मिल रहा कोई हीरो? जानें वजह

By अमित कुमार | Updated: July 23, 2020 07:10 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों अपना सारा समय घर पर ही बिता रही हैं। इस बीच कैटरीना कैफ के इंस्टाग्राम पर 4 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान ने 2004 में 'फिर मिलेंगे' में काम किया था, यह जानते हुए भी कि फिल्म शिल्पा शेट्टी के रोल पर ही निर्भर है। कैटरीना कैफ के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 4 करोड़ के पार पहुंच गई है। कैटरीना की गिनती सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली अभिनेत्रियों में होती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ एक फिल्म में महिला सुपर हीरो का किरदार करने के लिए तैयार हैं। लेकिन इसमें एक बड़ी दिक्कत सामने आ रही है। कोई भी ए-लिस्ट स्टार उनकी फिल्म में हीरो का रोल करने को तैयार नहीं है। केवल सलमान खान जैसा स्पोर्टिंग हीरो ही यह कर सकता है। लेकिन सलमान का इस फिल्म के लिए तैयार होना मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। 

सलमान ने 2004 में 'फिर मिलेंगे' में काम किया था, यह जानते हुए भी कि फिल्म शिल्पा शेट्टी के रोल पर ही निर्भर है। देखना यह है कि अली अब्बास जफर की कैटरीना स्टारर सुपर हीरो वाली फिल्म में उनके बरसों के साथी सलमान उनका साथ देते हैं या नहीं। बात मुश्किल है क्योंकि भाई और 'सुल्तान' के डायरेक्टर अली के बीच अब संबंधों में पहले सी मधुरता नहीं रही। 

अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन जैसे एक्टर की होगी सकती है एंट्री

ऐसे में कटरीना के पास अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन जैसे विकल्प ही बचते हैं। हो सकता है, ऐसे में पिछली पीढ़ी के विनोद मेहरा के साथ तुलना वाले विक्र म मेस्सी हीरो बनकर उभरें। विनोद मेहरा ने अनगिनत महिलाओं के लीडिंग रोल वाली फिल्मों में काम किया था, वहीं मेस्सी ने हाल ही में दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' में काम किया था।

इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 4 करोड़ के पार

कैटरीना कैफ के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 4 करोड़ के पार पहुंच गई है। एक्ट्रेस इससे काफी खुश हैं और इसी क्रम में उन्होंने अपने फैंस को खास अंदाज में शुक्रिया भी कहा। मालूम हो, कैटरीना की गिनती सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली अभिनेत्रियों में होती है। ऐसे में जब फॉलोअर्स की संख्या 4 करोड़ के पार चली जाए तो इसे सेलिब्रेट करना तो बनता ही है।

टॅग्स :कैटरीना कैफबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!