लाइव न्यूज़ :

अनन्या पांडे के साथ अफेयर पर आखिरकार कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, बताया-क्या चल रहा है दोनों के बीच?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 30, 2019 10:43 IST

सारा अली खान के द्वारा खुल्लम खुल्ला डेट के लिए प्रपोज करने के बाद दूसरी एक्ट्रेस के साथ इश्क लड़ाने की खबरें कार्तिक जमकर सुर्खियों में हैं।

Open in App

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय के लिए फैंस के बीच एक अलग जगह बनाए हुए हैं। कार्तिक बीते कई दिनों रिलेशनशिप  को लेकर चर्चा में हैं। सारा अली खान के द्वारा खुल्लम खुल्ला डेट के लिए प्रपोज करने के बाद दूसरी एक्ट्रेस के साथ इश्क लड़ाने की खबरें कार्तिक जमकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि कार्तिक चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे को डेट कर रहे हैं।

 दोनों को कई दफा संग डिनर करते देखा जा चुका है, लेकिन अब कार्तिक ने अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में कार्तिक से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल मैं अपने काम की तरफ कॉन्सनट्रेट कर रहा हूं, मुझे ऐसा लगता है कि रिलेशनशिप में रहने के लिए काफी वक्त की जरूरत होती है और मैं अपने रिलेशनशिप को वक्त नहीं दे पाता हूं तो मुझे इस बात का अफसोस होता है कि मैं समय नहीं दे पा रहा हूं। 

ऐसे में मैं किसी के साथ ऐसा नहीं करना चाहता हूं। इसी कारण से फिलहाल मैं बस काम पर फोकस करना चाहता हूं।  उन्होंने कहा कि अगर मैं किसी प्रोड्यूसर या एक्ट्र्रेस के साथ मीटिंग के लिए गया हूं तो इसे मेरे रिलेशनशिप से जोड़कर देखने लगा जाता है। लोगों को मजा आता है लिखने में लोग लिखते हैं। अभी मैं कितना रोक लूंगा। इसके साथ ही कार्तिक ने अनन्या के साथ अपने अफेयर की सारी बातों पर विराम लगा दिया है।

आए थे दोनों साथ नजर

 दोनों को अक्सर एक साथ मूवी डेट और डिनर डेट पर देखा जा रहा था। इसके पहले भी कई बार दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया गया था। अब सूत्रों की मानें तो दोनों बॉलीवुड के हॉट कपल बन चुके हैं। अनन्या और कार्तिक अक्सर साथ देखे जाते हैं और दोनों जिस तरह के खुद को मीडिया से बचाने की कोशिश भी करते हैं उससे दोनों के बीच कुछ चलने के कयास और तेज हो गए हैं। कार्तिक की बात की जाए तो वह फिलहाल बॉलीवुड में अपनी अच्छी पहचान बना चुके हैं। वह यंग लड़कियों के बीच क्रश बने हुए हैं। जबकि अनन्या पांडे अभी ग्लैमर इंडस्ट्री में एंट्री करने की तैयारी में ही हैं वह 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' से टाइगर श्रॉफ के साथ बॉलिवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।  

टॅग्स :कार्तिक आर्यनअनन्या पाण्डेय
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office: तीन दिन में 21.24 करोड़ रुपये कमाई, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन मचा रहे धमाल

बॉलीवुड चुस्कीजज्बातों की गहराई और नए दौर की प्रेम कहानी का सुंदर ताना-बाना है ‘तू मेरी मैं तेरा...’

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri teaser: कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे की नई फिल्म का टीजर हुआ लॉन्च, देखें दोनों की केमिस्ट्री | Watch

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस