आलिया भट्ट के साथ रोमांस करेगा ये एक्टर, सारा अली खान का होगा हाल बेहाल!
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 30, 2019 01:10 PM2019-09-30T13:10:59+5:302019-09-30T13:10:59+5:30
एक से एक नायाब फिल्में करने वाली आलिया भट्ट के हाथ एक और शानदार प्रोजेक्ट लग गया है। आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई में नजर आएंगी।
पद्मावत के बाद से फैंस को संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। खबर आई कि संजय सलमान खान और आलिया भट्ट को लेकर इंशाअल्लाह फिल्म बनाएंगे। इस फिल्म का ऐलान भी किया गया। लेकिन किन्ही कारणों से फिल्म डब्बा बंद हो गई। अब संजय नई फिल्म गंगूबाई की तैयारी कर रहे हैं।
गंगूबाई में भी आलिया भट्ट ही नजर आने वाली हैं। आलिया को बीते कई दिनों से संजय के ऑफिस के बाहर देखा जा रहा था। जिसके बाद नई फिल्म गंगूबाई की घोषणा की गई। अब फिल्म ले लीड रोल को लेकर खोज की जा रही है।
लेकिन खबरों की मानें तो ये खोज अब खत्म हो गई है। बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार इस फिल्म में आलिया के अपोजिट कार्तिक आर्यन को साइन किया गया है। हालांकि अभी इस पर मुहर नहीं लगी है। लेकिन कार्तिक के नाम की चर्चा तेजी से हो रही है कि वह आलिया के साथ पर्दे पर धमाल मचा सकते हैं।
इतना ही नहीं कार्तिक कुछ दिनों पहले संजय लीला भंसाली के दफ्तर के बाहर भी नजर आए थे जिसके बाद से चर्चाएं और तेज हो गई हैं। हालांकि अभी हम कह नहीं सकते है कि वाकई ऐसा होता है कि नहीं। लेकिन संजय की मुलाकात के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं।
वहीं, कार्तिक ने हाल ही में सारा के साथ फिल्म लव आजकल 2 की शूटिंग पूरी की है। इसके बाद वह पति पत्नी और वो में नजर आने वाले हैं। इसके अवाला आलिया भट्ट ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के साथ जल्वे बिखेरती नजर आएंगी।