करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर ऑफिशयली तरीके से आ चुकी हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी फोटो शेयर की थी। जिसके बाद करीना ने अपने लाडले तैमूर की फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ उन्होंने बहुत ही शानदार कैप्शन लगाया है. फोटो में आप देख सकते हैं कि तैमूर करीना के कंधे पर बड़े की क्यूट तरीके से फेस बनाए हुए हैं।
फोटो को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। कुछ देर पहले ही शेयर की गई इस तस्वीर पर कई हजार लाइक्स आ चुके हैं। तैमूर तो पहले से ही सोशल मीडिया पर पॉपुलर हैं। लेकिन ऑफिशयली तरीके से अब तैमूर भी आ चुके हैं या यू कहें कि डेब्यू कर रहे हैं। इसका मतलब अब तैमूर के लेटेस्ट फोटो वीडियो, करीना के इंस्टाग्राम पर देखने को मिल सकते हैं।
करीना कपूर महज कुछ ही दिन पहले इंस्टाग्राम पर आईं हैं। लेकिन मिलियन से ज्यादा उनके फॉलोअर्स हो चुके हैं। भले ही बेबो सोशल मीडिया पर नहीं थी लेकिन लेटेस्ट फोटो वीडियो वायरल होते रहते थे। लेकिन जब से करीना कपूर ऑफिशयली तरीके से आईं हैं फैन्स काफी खुश हैं. लेकिन ये सोचने वाली बात है कि सोशल मीडिया के जमाने में बेबो सोशल मीडिया यूजर नहीं थी।
वहीं बात करें करीना कपूर की फिल्मों की तो जल्द ही वह इरफान खान के साथ फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म तख्त में भी नजर आएंगी।