लाइव न्यूज़ :

करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ 2021 में क्रिसमस पर होगी रिलीज

By भाषा | Updated: February 1, 2020 20:28 IST

इस फिल्म में रणवीर सिंह, विकी कौशल, करीना कपूर खान और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में है।

Open in App

फिल्मनिर्माता करण जौहर की इतिहास पर आधारित बहुप्रतिक्षित फिल्म “तख्त” अगले साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में आयेगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, विकी कौशल, करीना कपूर खान और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में है।

आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर और भूमि पेंडनेकर वाली इस फिल्म की पृष्ठबूमि मुगल काल में बुनी गई है। जौहर ने ट्वीटर पर फिल्म की रिलीज तारिख और पहला टीजर साझा किया। उन्होंने शनिवार को ट्वीट किया, “ “तख्त” पेश कर रहे हैं।

फिल्म के निर्माता हिरू यश जौहर, करण जौहर और अपूर्वा मेहता ने किया है। इसकी पटकथा सुमित रॉय ने लिखी है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, विकी कौशल, करीना कपूर खान, अनिल कपूर, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर और भूमि पेंडनेकर नजर आएंगे।

फिल्म 24 दिसंबर 2021 को सिनामघरों में आएगी।” करण जौहर पहली बार कोई पीरियड फिल्म बना रहे हैं। इसकी कहानी मुगल बादशाह औरंगजेब और उनके भाई दारा शिकोह के संबंधों के पर आधारित है। हुसैन हैदरी ने इस फिल्म के संवाद लिखे हैं।

टॅग्स :तख्त मूवी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकोरोना वायरस की वजह से मुश्किल में बॉलीवुड, कई फिल्मों की शूटिंग कैंसिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?