लाइव न्यूज़ :

मेलबर्न में भारतीय झंडा फहराकर भावुक हुए करण जौहर, कहा-ये सिर्फ देश नहीं भावना है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2019 16:58 IST

मेलबर्न के भारतीय फिल्म समारोह में रहने वाले सभी भारतीय फेडरेशन स्क्वायर पर एकत्रित हुए। यहां करण जौहर ने भारतीय तिरंगा फहराया।

Open in App

मेलबर्न के भारतीय फिल्म समारोह (आईएफएफएम) के उद्‍घाटन की रात एक तरफ जहां सिनेप्रेमियों ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म बुलबुल कैन सिंग के जादू का दीदार किया तो अगली सुबह शहर में रहने वाले सभी भारतीय फेडरेशन स्क्वायर पर एकत्रित हुए। यहां करण जौहर ने भारतीय तिरंगा फहराया। मेलबर्न में यह सालाना सम्मान भारत की किसी प्रमुख हस्ती को दिया जाता है, जिसे स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय तिरंगे को फहराने का मौका मिलता है।

अपने इस अनोखे अनुभव के बारे में करण जौहर ने कहा कि, “आईएफएफएम वास्तव में एक ताकत है और इसे समझने की जरूरत है। पिछले दशकों में इसे काफी प्यार और प्रशंसा मिली है। मैं कई समारोहों में गया हूं, लेकिन यह समारोह मेलबर्न में रहने वाले सभी लोगों के दिल के करीब है।'

'समग्रता में अधिक शक्ति होती है। मेरे लिए यह एक असाधारण भावनात्मक क्षण रहा है। यहां आकर और हमारे राष्ट्रीय ध्वज को फहराने से मुझे अपने महान देश और उसके प्रति सभी लोगों के दिल में प्यार का एहसास हुआ। आज हम एक गौरवान्वित भारतीय हैं। भारत हम सभी के दिल की धड़कन है।'

'यह सिर्फ एक देश नहीं बल्कि एक भावना है जो साहस, दृढ़ विश्वास और लचीलापन के साथ खड़ा है। वैश्विक क्षेत्र में भारत केवल एक भूमि नहीं, एक ताकत है। मैं भारतीय सिनेमा और देश के लिए सभी के प्रेम के प्रति आभारी हूं।'   

टॅग्स :करण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2025: शाहरुख खान के पास 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति, 7,790 करोड़ रुपये के साथ नंबर-2 पर जूही चावला, देखिए टॉप-5 लिस्ट

ज़रा हटकेVIDEO: एमएस धोनी का रोमांटिक अंदाज, बॉलीवुड के नए 'लवर बॉय', वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2024: शाहरुख खान ने हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में पहले नंबर पर किया कब्जा, अमिताभ बच्चन को भी छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस