लोकसभा चुनाव 2019: कन्हैया कुमार के लिए बेगूसराय पहुंचे 'सिंघम' के 'जयकांत शिकरे', कर दिया ऐलान

By मेघना वर्मा | Published: April 25, 2019 05:15 PM2019-04-25T17:15:36+5:302019-04-25T17:15:36+5:30

प्रकाश राज से पहले भी शबाना आजमी और स्वरा भास्कर उनकी रैली में शामिल हो चुकी हैं। स्वरा ने तो कन्हैया को जियो हो बिहार के लाला बोल कर जनता से अपील की थी कि उनको ही जिताएं।

kanhaiya kumar begusarai prakash raj campaign for lok sabha elections | लोकसभा चुनाव 2019: कन्हैया कुमार के लिए बेगूसराय पहुंचे 'सिंघम' के 'जयकांत शिकरे', कर दिया ऐलान

लोकसभा चुनाव 2019: कन्हैया कुमार के लिए बेगूसराय पहुंचे 'सिंघम' के 'जयकांत शिकरे', कर दिया ऐलान

लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। तीसरे चरण के चुनाव के बाद भी रैलियों का सिलसिला जारी है। ऐसे णें बिहार के बेगूसराय से चुनावी मैदान में उतरे कन्हैया कुमार की रैली में ना सिर्फ आम जनता शामिल हो रही है बल्कि बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज भी शिरकत कर रहे हैं। 

ये कहना गलत नहीं होगा कि कन्हैया कुमार की रैली में ग्लैमर का तड़का जरूर होता है। इसी ग्लैमर में आज एक्टर प्रकाश राज भी शामिल हुए। 

सिंघम फिल्म में जयकांत शिकरे का किरदार निभाने वाले  और कर्नाटक से लोकसभा चुनाव लड़ रहे प्रकाश राज भी उनके लिए वोट मांगने गए। अपने ट्विटर अकाउंट पर प्रकाश राज ने पोस्ट करके इस बात की जानकारी भी दी। प्रकाश राज ने ट्वीट कर ऐलान तक कर दिया है कि जनता धरती पुत्र को जीताने का मन बना चुकी है। 



 

शबाना आजमी और स्वरा भास्कर भी आ चुकी हैं रैली में

कन्हैया कुमार की रैली में ऐसा पहली बार नहीं है कि बॉलीवुड से सेलिब्रिटी कन्हैया कुमार की रैली में शामिल हुए हैं। प्रकाश राज से पहले भी शबाना आजमी और स्वरा भास्कर उनकी रैली में शामिल हो चुकी हैं। स्वरा ने तो कन्हैया को जियो हो बिहार के लाला बोल कर जनता से अपील की थी कि उनको ही जिताएं।
 

Web Title: kanhaiya kumar begusarai prakash raj campaign for lok sabha elections